फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uganda: जयशंकर की नेपाली पीएम और कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक, क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Fri, 19 Jan 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jan 2024 09:59 PM IST
सार

Uganda: 19वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बोलीविया, अजरबैजान और वेनेजुएला के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की है। इसके अलावा उनकी मुलाकात नेपाल के प्रधानमंत्री से भी हुई है। 

विज्ञापन
In Uganda, Jaishankar holds bilateral meetings with counterparts from Bolivia, Azerbaijan and Venezuela
19वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ.एस जयशंकर

गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) का दो दिवसीय सम्मेलन युगांडा में आयोजित किया गया है। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को बोलीविया, अजरबैजान और वेनेजुएला के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, उनकी मुलाकात नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से भी हुई है। 

In Uganda, Jaishankar holds bilateral meetings with counterparts from Bolivia, Azerbaijan and Venezuela
बोलीविया की विदेश मंत्री के साथ डॉ. एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ.एस जयशंकर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा, 'बोलीविया की विदेश मंत्री सेलिंडा सोसा लुंडा से मिलकर खुशी हुई। हमने विकास सहयोग, पारंपरिक चिकित्सा और टिकाऊ जीवनशैली पर चर्चा की।'  

In Uganda, Jaishankar holds bilateral meetings with counterparts from Bolivia, Azerbaijan and Venezuela
अजरबैजान के विदेश मंत्री के साथ डॉ. एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ.एस जयशंकर

एक अन्य पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने अजरबैजान के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की है। अजरबैजान गुटनिरपेक्ष आंदोलन का निवर्तमान अध्यक्ष है। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री जेहुन बेरामोव से मुलाकात हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Uganda, Jaishankar holds bilateral meetings with counterparts from Bolivia, Azerbaijan and Venezuela
वेनेजुएला के विदेश मंत्री के साथ डॉ. एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ.एस जयशंकर

जयशंकर ने वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और वेनेजुएला के बीच आर्थिक, उर्जा और विकास सहयोग पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  

विज्ञापन
In Uganda, Jaishankar holds bilateral meetings with counterparts from Bolivia, Azerbaijan and Venezuela
एस जयशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विदेश मंत्री युगांडा के बाद नाइजीरिया के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर 21 जनवरी से तीन दिवसीय यात्रा पर नाइजीरिया जाएंगे। इसमें कहा गया कि युगांडा के नेतृत्व में गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन 120 से ज्यादा विकासशील देशों को मंच पर एक साथ लाता है। शिखर सम्मेलन का विषय 'साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को गहरा करना' है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed