Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Iranian-backed Houthis launch two anti-ship ballistic missiles at US Ship Chem Ranger
{"_id":"65aa7caac6bbc84f4609b96d","slug":"iranian-backed-houthis-launch-two-anti-ship-ballistic-missiles-at-us-ship-chem-ranger-2024-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Red Sea: हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, किसी के हताहत होने की खबर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Red Sea: हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Jan 2024 07:14 PM IST
सार
Red Sea: ईरान समर्थिक हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज केम रेंजर पर दो मिसाइलों से हमला किया है। हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
लाल सागर में मालवाहक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला। (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हूती विद्रोहियों के ताजा हमलों से लाल सागर में तनाव बढ़ गया है। ईरान समर्थित समूह ने अमेरिका के जहाज 'केम रेंगर' पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
2 of 5
केम रेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पर क्या कहा
सेंटकॉम ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट की। इसमें उसने लिखा कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) हूती विद्रोहियों ने एमवी/वी केम रेंजर पर दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। चालक दल ने पाया कि मिासाइलें जहाज के आसपास के पानी में गिरीं। जहाज को कोई क्षति नहीं हुई।
3 of 5
अमेरिकी नौसेना ने नष्ट कीं हूतियों की 14 मिसाइलें। (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
हूती विद्रोहियों की 14 मिसाइलों को किया नष्ट
एक दिन पहले अमेरिकी ने यह भी कहा कि उसने हूती विद्रोहियों की 14 मिसाइलों को नष्ट किया है। जिन्हें यमन में हूती नियंत्रित इलाकों से दागा गया था। अमेरिका ने इसे लाल सागर में समुद्री यातायात पर हमलों को रोकने के लिए बहु-राष्ट्रीय प्रयास करार दिया।
कार्रवाई जारी रखेंगे: कमांडर जनरल माइकल एरिक
सेंटकॉम के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला ने कहा, 'ईरान समर्थिक हूती आतंकवादियों की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जहाज चालकों के जीवन को खतरे में डाल रही है। वह दक्षिणी लाल सागर और आस-पास के व्यापारिक मार्ग को बाधित कर रहे हैं। हम बेकसूर चालकों की जिंदगी की रक्षा के लिए कार्रवाई जारी रखेंगे। हम हमेशा अपने लोगों की रक्षा करेंगे।' वहीं, हूती समूह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्देलसलाम ने अलजजीरा से कहा, 'हम कब्जे वाले फलस्तीन के बंदरगाह की ओर जाने वाले जहाजों और इस्राइली जहाजों को निशाना बनाना नहीं छोड़ेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
हूती विद्रोही
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका-ब्रिटेन ने कई प्रांतों में किए हमले
हूती नियंत्रित समाचार एजेंसी 'सबा' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने रातभर होदेइदाह, तैज, धमार, अल-बायदा और सादा प्रांतों में हमले किए हैं। हालांकि, सेंटकॉम ने इन हमलों का जिक्र नहीं किया है। एक हूती अधिकारी ने ताजा हमलों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह खुल्लम खुला एक युद्ध है। उन्हें हमारी प्रतिक्रियाओं को सहन करना होगा। अल्लाह की यही इच्छा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।