Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinas 19 Seater Electric Passenger Aircraft Completes Its First Manned Test Flight

हवा में 16 मिनट रहा चीन का इलेक्ट्रिक यात्री विमान: पहली मानव-संचालित उड़ान सफल; 300 किमी की रफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 07:14 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 07:14 AM IST
सार

चीन के 19 यात्रियों की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक विमान सीई-25ए ने पहली मानव-संचालित परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर सवार थे। इसने 60.4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 16 मिनट 38 सेकंड तक उड़ान भरी। विमान की अधिकतम रफ्तार 300 किमी प्रति घंटा और एक बार चार्ज होने पर उड़ने की क्षमता 400 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, व्यावसायिक उड़ान शुरू करने से पहले इसे जरूरी सुरक्षा और तकनीकी प्रमाणन हासिल करना होगा। भारत में भी इलेक्ट्रिक प्रशिक्षण विमान विकसित किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Chinas 19 Seater Electric Passenger Aircraft Completes Its First Manned Test Flight
चीनी इलेक्ट्रिक विमान - फोटो : @सोशल मीडिया

विस्तार

हवाई यात्रा का भविष्य अब इलेक्ट्रिक विमानों की ओर बढ़ रहा है। चीन ने पहले इलेक्ट्रिक यात्री विमान सीई-25ए की पहली मानव-संचालित परीक्षण उड़ान शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। शानदोंग प्रांत के बिनझोउ में 19 यात्रियों की क्षमता वाले इस विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर सवार थे। यह विमान 300 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। 
विज्ञापन


चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी कॉमैक के मुताबिक, 10 टन अधिकतम टेकऑफ वजन वाले इस विमान को 2,400 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है। विमान को कॉमैक ने चीन की बैटरी निर्माता कंपनी सीएटीएल, विवि और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर विकसित किया है। यह परीक्षण इलेक्ट्रिक विमानन को छोटे प्रायोगिक विमानों से आगे बढ़ाकर वाणिज्यिक यात्री परिवहन की ओर ले जाने में अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
  • 10 टन वजन ले जा सकेगा विमान
  • 2400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकेगा
  • 400 किमी दूरी तय करेगा एक बार चार्ज होने पर

16 मिनट 38 सेकंड हवा में रहा विमान
इस विमान ने 60.4 किमी की दूरी तय की और 16 मिनट 38 सेकंड तक हवा में रहा। इससे पहले इसके 19 परीक्षण हो चुके थे, लेकिन सभी मानवरहित थे। विमान ने इसी वर्ष 2 फरवरी को पहली बार बिना पायलट के स्वचालित उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक उड़ान के लिए अभी इंतजार
चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने इसके टाइप सर्टिफिकेट का आवेदन स्वीकार कर लिया है। अब सुरक्षा, तकनीकी प्रदर्शन और अन्य जरूरी प्रमाणन प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। 

30 से अधिक देशों में छोटे इलेक्ट्रिक ट्रक विमान
स्लोवेनिया की कंपनी पिपिस्ट्रेल का दो सीटों वाला वेलिस इलेक्ट्रो दुनिया का पहला पूर्ण टाइप-सर्टिफाइड बैटरी चालित विमान है। इसका इस्तेमाल फ्रांस, ब्रिटेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और स्लोवेनिया समेत 30 से अधिक देशों में उड़ान प्रशिक्षण के लिए हो रहा है। हालांकि, ये छोटे प्रशिक्षण विमान हैं, यात्रियों को ले जाने वाले वाणिज्यिक विमान नहीं।


भारत में भी चल रहा काम
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की बंगलूरू स्थित नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज दो सीटों वाला इलेक्ट्रिक हंसा प्रशिक्षण विमान और चेन्नई की उबिफ्लाई टेक्नोलॉजीज तीन सीटों वाला ई-प्लेन ई200एक्स विकसित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed