Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US cruise accident Investigation reveals steering failure 32 people were injured in collision with tanker

अमेरिका क्रूज दुर्घटना: जांच में स्टीयरिंग फेल होने का खुलासा, आगे क्या? टैंकर से टक्कर में घायल हुए थे 32 लोग

Mon, 16 Nov 2026 07:33 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 16 Nov 2026 07:33 AM IST
सार

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक टैंकर का स्टीयरिंग सिस्टम फेल होने से वह खड़े क्रूज शिप से टकरा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि टैंकर का रडर दाईं ओर फंस गया था, जिसके चलते जहाज अपना रास्ता बदलकर क्रूज शिप से जा भिड़ा। हादसे में यात्री, क्रू मेंबर और दो पुलिस अधिकारी नदी में गिर गए। कुल 32 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
US cruise accident Investigation reveals steering failure 32 people were injured in collision with tanker
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में शुक्रवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। यहां एक टैंकर का स्टीयरिंग सिस्टम फेल होने के कारण वह मिसिसिपी नदी में खड़े क्रूज शिप से जा टकराया। अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शुरुआती जांच में टैंकर के स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी सामने आई है। हादसे के दौरान यात्री, क्रू मेंबर और दो पुलिस अधिकारी नदी में गिर गए थे।

विज्ञापन


दाईं ओर फंस गया था टैंकर का रडर
NTSB के दुर्घटना जांचकर्ता बार्ट बार्नम ने बताया कि टैंकर का रडर (पतवार) दाईं ओर यानी स्टारबोर्ड दिशा में फंस गया था। इसके कारण जहाज नदी के पूर्वी किनारे की ओर मुड़ गया और रडर फंसने के करीब दो मिनट बाद क्रूज शिप से टकरा गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी किस वजह से आई। बार्नम ने कहा कि इसके कई संभावित कारण हो सकते हैं और एजेंसी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


टैंकर पर 19 और क्रूज शिप पर सवार थे 190 लोग
करीब 520 फीट (160 मीटर) लंबे अटलांटिक एस्फाल्ट टैंकर पर 19 क्रू मेंबर सवार थे, जबकि करीब 300 फीट (91 मीटर) लंबे अमेरिकन हेरिटेज क्रूज शिप पर 140 यात्री और 50 क्रू मेंबर मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद कुल 32 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें वे दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे, जो नाव पलटने के कारण नदी में गिर गए थे। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। न्यू ऑरलियन्स शहर के बयान के अनुसार, रविवार तक छह लोग अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेटा रिकॉर्डर में दर्ज हुईं मदद मांगने और चेतावनी की आवाजें
बार्नम ने बताया कि टैंकर के नदी के पूर्वी किनारे की ओर बढ़ने के दौरान जहाज के डेटा रिकॉर्डर में कई अहम आवाजें दर्ज हुईं। इनमें जहाज की सीटी, चेतावनी और मरीन रेडियो के जरिए मदद मांगने के संदेश शामिल हैं। इसके अलावा, रिकॉर्डर में लंगर डालने और आपातकालीन स्थिति में जहाज को नियंत्रित करने से जुड़े आदेश भी दर्ज हुए। NTSB के सदस्य जॉन डीलीउ ने बताया कि टक्कर के महज 22 मिनट बाद क्रूज शिप पलट गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास हादसे से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो हैं, तो वे जांच एजेंसी को उपलब्ध कराएं। एजेंसी को 30 दिनों के भीतर शुरुआती रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद है।

बचाव अभियान में जुटी एजेंसियों की NTSB ने की सराहना
डीलीउ ने हादसे के बाद बचाव अभियान में जुटी संघीय, राज्य, स्थानीय और निजी जहाजों की टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों ने लोगों को बचाने के लिए बेहतरीन प्रतिक्रिया दी। इस बीच, हादसे के कुछ ही घंटों बाद पोर्ट ऑफ न्यू ऑरलियन्स के बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स ने संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया। इसमें दावा किया गया कि टैंकर की वजह से उनके टर्मिनल को कम से कम 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।


ये भी पढ़ें: हवा में 16 मिनट रहा चीन का इलेक्ट्रिक यात्री विमान: पहली मानव-संचालित उड़ान सफल; 300 किमी की रफ्तार

टैंकर का नियंत्रण संघीय अधिकारियों को सौंपा गया
वहीं, शुक्रवार को एक न्यायाधीश ने वारंट जारी किया, जिसके तहत फिलहाल टैंकर का नियंत्रण संघीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। NTSB अब स्टीयरिंग सिस्टम की खराबी, टक्कर से पहले जहाज की गतिविधियों और हादसे के दौरान जारी किए गए आपातकालीन आदेशों की जांच कर रहा है। एजेंसी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि आखिर तकनीकी खराबी किस वजह से हुई और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed