{"_id":"6369fc6253be3804974537a1","slug":"former-pakistan-prime-minister-imran-khan-says-doctors-took-out-three-bullets-from-my-right-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान का दावा- दो महीने से मेरी हत्या की साजिश रची जा रही थी, मेरे पैर से तीन गोलियां निकलीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान का दावा- दो महीने से मेरी हत्या की साजिश रची जा रही थी, मेरे पैर से तीन गोलियां निकलीं
Tue, 08 Nov 2022 01:57 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:57 PM IST
सार
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इमरान खान पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं इस हमले के बाद राजनीति भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
Imran Khan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि गुजरांवाला रैली में हुए हमले के बाद उनके दाहिने पैर से तीन गोलियां निकली गई हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख ने न्यूज चैनल सीएनएन के साथ साक्षात्कार में इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने से मेरी हत्या की साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन
मुझे लोगों का समर्थन मिलने लगा जिससे बौखला गई सरकार
इमरान खान ने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब मुझे अपदस्थ कर दिया गया और उन्हें लगा मेरी पार्टी खत्म हो जाएगी लेकिन इसके उलट हमें भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिलने लगा जिसके बाद अभी की सरकार बौखला गई और मेरे खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी। ये लोग मुझे जान से मारने के लिए योजना बनाने लगे। मैंने पहले भी कहा था कि मेरी हत्या करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
यह एक सुनियोजित हत्या का प्रयास
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान ने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने उन पर हमले करवाकर यह दिखाना चाहते थे कि यह एक धार्मिक कट्टरपंथी समूह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या का प्रयास था। मैं पहले से ही सतर्क हो गया था और चेतावनी दी थी कि मेरी हत्या करवाई जा सकती है।
विज्ञापन