फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in us brown university ivy league campus several died and injured

काले कपड़ों में आया और बरसाने लगा गोलियां: अमेरिकी यूनिवर्सिटी गोलीकांड पर क्या बोले अधिकारी? जानें अपडेट

Sun, 14 Dec 2025 08:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रोविडेंस शहर (आइलैंड राज्य)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रोविडेंस शहर (आइलैंड राज्य) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Dec 2025 08:12 AM IST
सार

अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय में फाइनल परीक्षाओं के दौरान एक काले कपड़े पहने व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत और आठ घायल हुए। पुलिस ने पूरे परिसर और आसपास के इलाके में तलाशी शुरू कर दी और संदिग्ध की तलाश जारी है। रोड आइलैंड के अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने को कहा और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
firing in us brown university ivy league campus several died and injured
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय के आईवी लीग परिसर में रविवार को परीक्षाओं के दौरान एक काले कपड़े पहने व्यक्ति ने गोलीबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गोलीबारी के बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर और आसपास के रिहायशी इलाको को नियंत्रण में लिया। ऐतिहासि ईंटों से बने घरों वाले इस इलाके में घंटों तक शैक्षणिक इमारतों की तलाशी ली गई। पुलिस के उप प्रमुख टिमोथी ओ'हारा ने बताया कि संदिग्ध एक पुरुष था, जिसने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसे आखिरी बार इंजीनियरिंग की इमारत से बाहर जाते हुए देखा गया, जहां यह हमला हुआ था। एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने हैंडगन का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत आठ घायल

अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में देश के सबसे कड़े हथियार कानून लागू हैं। यानी यहां हथियार रखने, बेचने या इस्तेमाल करने पर बहुत सख्ती है। पिछले वसंत में डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली असेंबली ने असॉल्ट हथियारों पर प्रतिबंध वाला विधेयक पारित किया। अगले जुलाई से यह कानून के रूप में लागू होगा और कुछ उच्च शक्ति वाले हथियारों की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाएगा। हालांकि, उनके रखने पर कोई रोक नहीं होगी। 

रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा, जो सोचा भी नहीं जा सकता था, वही हो गया है। प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि लोगों को अपने घरों या इमारतों के अंदर ही रहने को कहा गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के पास रहने वाले लोगों से खतरा खत्म होने तक बाहर न निकलने और आदेश खत्म होने तक घरों में ही रहने की अपील की। स्माइली ने कहा, हम संदिग्ध को पकड़ने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा एमा फेरारो इंजीनियरिंग बिल्डिंग की लॉबी में फाइनल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, तभी उन्होंने पूर्व दिशा से तेज आवाजें सुनीं। जब उन्हें समझ आया कि ये गोलियों की आवाज है, तो वह दरवाजे की ओर भागीं और पास की एक इमारत में चली गईं, जहां उन्होंने कुछ घंटों तक इंतजार किया।


ये भी पढ़ें: यूरोपीय संघ ने रूसी संपत्ति फ्रीज की, रूस की धमकी- यह ट्रंप के शांति प्रयासों को विफल करने की कोशिश

अस्पताल की प्रवक्ता केली ब्रेनन के मुताबिक, गोली लगने से घायल आठ लोगों को रोड आइलैंड अस्पताल ले जाया गया। इनमें से छह की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। एक अन्य की हालत गंभीर है और एक की हालत स्थिर बताई गई है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुरू में छात्रों और कर्मचारियों से कहा था कि एक संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन बाद में बताया कि ऐसा नहीं है। मेयर ने कहा कि शुरू में एक व्यक्ति को इस गतिविधि में शामिल समझकर रोका गया था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

गोलीबारी के करीब पांच घंटे बाद टैक्टिकल गियर पहने पुलिसकर्मियों ने परिसर की इमारतों से कुछ छात्रों को बाहर निकालकर एक फिटनेस केंद्र में पहुंचाया। यह गोलीबारी बारस और हॉली इमारत में हुई, जो सात मंजिला परिसर है और जिसमें इंजीनियरिंग स्कूल और भौतिकी विभाग स्थित हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इस इमारत में 100 से ज्यादा प्रयोगशालाएं, दर्जनों कक्षाएं और कार्यालय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed