फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU decision to freeze Russian assets against Ukraine peace efforts says Russia

Russia: यूरोपीय संघ ने रूसी संपत्ति फ्रीज की, रूस की धमकी- यह ट्रंप के शांति प्रयासों को विफल करने की कोशिश

Sun, 14 Dec 2025 01:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Dec 2025 01:30 AM IST
सार

यूरोपीय संघ ने रूस की संपत्ति को फ्रीज करने का फैसला किया है। इस फैसले ने रूस को नाराज कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर धमकी दी है कि यूरोपीय संघ का ये फैसला यूक्रेन शांति समझौते की कोशिशों को कमजोर करेगा। 

विज्ञापन
EU decision to freeze Russian assets against Ukraine peace efforts says Russia
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा - फोटो : एएनआई/एक्स/रूसी विदेश मंत्रालय

विस्तार

यूरोपीय संघ परिषद ने शुक्रवार को रूस के सेंट्रल बैंक ऑफ रशिया की संपत्ति को रूस वापस भेजने पर कुछ समय के लिए रोक लगाने का फैसला किया। यूरोपीय संघ के इस फैसले से रूस नाराज हो गया है। रूस ने बयान जारी कर कहा है कि रूसी की संपत्ति पर इस तरह से हमला, यूक्रेन शांति समझौते की कोशिशों पर सीधा हमला है। मॉस्को ने कहा कि रूस जल्द ही इसका जवाब देगा। 
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान जारी कर कहा कि यूरोपीय संघ के फैसले का समय दिखाता है कि यूरोपीय संघ, यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों को कमतर करना चाहता है। यह सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति की कोशिशों के लिए बड़ा झटका है। रूस ने कहा, 'ब्रूसेल्स सावधानी से इस तथ्य को छिपा रहा है कि यूरोप के लोग इन राजनीतिक महत्वकांक्षाओं की कीमत चुकाएंगे। हम जल्द ही इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।' जब रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से रूस की जवाबी कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ रशिया ने इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रकाशित की है। 
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा ड्रोन हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 450 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई इलाकों की बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई। आपाकालीन सेवाएं उसे बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया में कहा, रूस ने फिर से यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया है। दक्षिणी यूक्रेन और ओडिसा क्षेत्र में हुए हमले में दो लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा, रातभर हुए इन हमलों से एक दर्जन से अधिक नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और हजारों परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई है उनमें किरोवोह्राद, मायकोलाइव, ओडेसा, सूमी, खार्किव, खेरसॉन और चेर्निहाइव शामिल हैं।


ये भी पढ़ें-  US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला

यूक्रेन के ड्रोन हमलों में दो रूसी नागरिकों की मौत
रूसी ड्रोन हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी पलटवार किया। यूक्रेन के ड्रोन्स ने दक्षिण पश्चिम रूस के इलाकों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ड्रोन हमले के दो रूसी नागरिकों की मौत हुई है। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब बर्लिन में अमेरिका, यूक्रेन और जर्मनी के अधिकारी मिलने वाले हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति सोमवार को जर्मनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर यूक्रेन शांति समझौते पर चर्चा हो सकती है। 



अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed