फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in rural area of japan three people died and one injured police registered case

Japan Crime: पहले महिला को चाकू मारा फिर बचाने आए दो पुलिस जवान को भी मारी गोली, तीनों की मौत; एक घायल

Thu, 25 May 2023 07:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 May 2023 07:32 PM IST
सार

Japan Firing News: जापान की एक लोकल मीडिया के मुताबिक, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को निर्देश दिए हैं कि वह घर के अंदर ही रहें। गैर-जरूरी कामों के कारण घर से बाहर न निकलें। घरों के गेट और खिड़कियां बंद ही रखें। इसके अलावा पुलिस ने स्कूल गए बच्चों को स्कूलों में ही रहने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
firing in rural area of japan three people died and one injured police registered case
कटनी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की मिली सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान में एक बदमाश ने दो पुलिस जवान और एक महिला की हत्या कर दी। गोलीबारी और चाकूबाजी करने में तीन लोगों की मौत के अलावा एक व्यक्ति घायल भी है। इसके बाद आरोपी एक बिल्डिंग में छिप गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। गोलीबारी और चाकूबाजी के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शाम 4.25 बजे सूचना मिली कि नागानो में एक आदमी ने एक महिला को चाकू मार दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में घटनास्थल पर उन्हें बचाने आए पुलिसकर्मियों पर भी आरोपी ने राइफल से फायर कर दिया। गोली लगने के कारण दो जवानों ने भी वहीं दम तोड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pakistan: सेना के इस्तेमाल के खिलाफ इमरान खान ने SC में लगाई याचिका, PM शरीफ सहित अन्य नेताओं पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में ही रहने के निर्देश

रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को निर्देश दिए कि वह घर के अंदर ही रहें। गैर-जरूरी कामों के कारण घर से बाहर न निकलें। घरों के गेट और खिड़कियां बंद ही रखें। इसके अलावा पुलिस ने स्कूल गए बच्चों को स्कूलों में ही रहने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि, एक महिला ने बताया कि मोहल्ले में खेल रहे बच्चे आरोपी को देखते ही भागकर घर आ गए थे। 


आरोपी अब भी आजाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कैमॉफ्लाज कपड़े पहने हुए साथ में एक टोपी, धूप का चश्मा और मास्क लगा रखा था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद से ही वह एक बिल्डिंग में छिप गया। मामले की जांच की जा रही है।

हाल में ही बढ़ी ऐसी घटनाएं
पिछले साल जुलाई में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को घर में बनाई गई बंदूक से अंजाम दिया गया था। आबे के अभियुक्त हत्यारे तेत्सुया यामागामी ने कथित तौर पर यूनिफिकेशन चर्च के साथ अपने संबंधों को लेकर उन्हें निशाना बनाया। वहीं, पिछले महीने पश्चिमी शहर वाकायामा में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की ओर पाइप बम जैसा विस्फोटक फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed