US: रिपोर्ट में दावा- चीन के खिलाफ युद्ध की खुफिया रणनीति मस्क के साथ साझा करेगा पेंटागन; ट्रंप ने किया खंडन
Elon Musk: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस टॉप-सीक्रेट ब्रीफिंग में 20 से 30 स्लाइड्स शामिल हैं। जिसमें अमेरिका की चीन के खिलाफ युद्ध की संभावित रणनीतियों का विवरण दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया है कि अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन चीन के खिलाफ युद्ध की खुफिया रणनीति अरबपति कारोबारी एलन मस्क के साथ साझा करेगा। ट्रंप ने इस खबर को झूठ बताया है। दरअसल अमेरिकी न्यूज चैनल न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया कि पेंटागन के अधिकारी चीन के खिलाफ युद्ध की खुफिया रणनीति को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने पेश करने से पहले सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी एलन मस्क को इसकी जानकारी देंगे।
ट्रंप ने किया खंडन
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'चीन का इस बैठक में जिक्र भी नहीं होगा। ये कितना शर्मनाक है कि ये बदनाम मीडिया इस तरह के झूठ भी गढ़ सकता है। खैर इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं है।' अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हम कल पेंटागन में मस्क का स्वागत करेंगे, लेकिन एक बार फिर फर्जी खबर फैलाई गई। यह बैठक चीन के साथ युद्ध के किसी खुफिया प्लान के बारे में नहीं है बल्कि ये एक अनौपचारिक बैठक है, जिसमें नवाचार, दक्षता और बेहतर उत्पादन पर चर्चा होगी।'
मीडिया रिपोर्ट के दावे के बाद ट्रंप प्रशासन के आलोचकों ने इसे मुद्दा बना लिया और विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं ने कहा कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के चीन से व्यापार हित जुड़े हैं। ऐसे में मस्क के साथ संघीय सरकार की गोपनीय सूचनाएं साझा करने पर सवाल उठाए।
रिपोर्ट में चीन युद्ध योजना की टॉप-सीक्रेट जानकारी मस्क के साथ साझा करने का दावा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस टॉप-सीक्रेट ब्रीफिंग में 20 से 30 स्लाइड्स शामिल हैं। जिसमें अमेरिका की चीन के खिलाफ युद्ध की संभावित रणनीतियों का विवरण दिया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि किन चीनी ठिकानों पर हमला किया जा सकता है और किस समय अवधि में यह कार्रवाई की जाएगी। यह योजना राष्ट्रपति ट्रंप को भी प्रस्तुत की जाएगी।
US DOGE: अमेरिका में एलन मस्क को बड़ा झटका, अदालत ने नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सूचना जुटाने से रोका
व्हाइट हाउस और मस्क ने नहीं की पुष्टि
व्हाइट हाउस और एलन मस्क ने अभी तक इस पेंटागन दौरे की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, रक्षा विभाग के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, "रक्षा विभाग एलन मस्क का शुक्रवार को पेंटागन में स्वागत करने के लिए उत्साहित है। उन्हें रक्षा मंत्री हेगसेथ द्वारा आमंत्रित किया गया था और वे सिर्फ एक दौरे पर आ रहे हैं।
Donald Trump: ट्रंप का एक और फरमान, अब संघीय शिक्षा विभाग बंद; यूक्रेन के साथ खनिज को लेकर भी बड़ा समझौता किया
मस्क की भूमिका पर उठ रहे सवाल
एलन मस्क पहले से ही ट्रंप प्रशासन में अपनी भूमिका को लेकर जांच के दायरे में हैं। 53 वर्षीय मस्क जनवरी में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से सरकारी खर्चों में कटौती के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.