Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After overcoming cancer Princess Of Wales Kate Middleton conquered three peaks in a single day

केट मिडलटन बनीं संघर्ष की मिसाल: कैंसर को हराकर एक दिन में फतह कीं तीन चोटियां, अब सिखा रहीं जीने की कला

Sun, 29 Nov 2026 04:34 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 29 Nov 2026 04:34 AM IST
सार

कैंसर से उबरने के बाद वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन अपनी संघर्ष और रिकवरी की कहानी डॉक्यूमेंट्री के जरिए साझा कर रही हैं। नेशनल थ्री पीक्स चैलेंज पूरा करने वाली केट ने बताया कि इस मुश्किल दौर ने उन्हें जिंदगी की अनिश्चितता, प्रकृति की अहमियत और अपनों के साथ का नया अर्थ समझाया।

विज्ञापन
After overcoming cancer Princess Of Wales Kate Middleton conquered three peaks in a single day
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन कैंसर को हराने के बाद अब लोगों को जीने की कला सिखा रही हैं। संघर्ष के दिनों से लेकर संभलने तक और जिंदगी के पटरी पर लौटने तक की कहानी को वे एक डॉक्यूमेंट्री के जरिये लोगों के सामने ला रही हैं।
विज्ञापन


जनवरी 2025 में यह जानकारी देने के बाद कि कैंसर अब नियंत्रण में है, 44 वर्षीय केट ने इस साल जून में ब्रिटेन की सबसे कठिन पर्वतीय चुनौतियों में से एक, ‘नेशनल थ्री पीक्स चैलेंज’ को पूरा किया। इसके तहत उन्होंने 24 घंटे के भीतर स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की। इसका उद्देश्य ‘रॉयल मार्सडेन कैंसर चैरिटी’ के लिए धन जुटाना था, जो उस अस्पताल का समर्थन करती है जहां दो साल पहले उनका इलाज हुआ था।
विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में केट ने कहा, यह विचार मेरे मन में वसंत ऋतु में आया था। यह केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं थी, बल्कि उस समुदाय को कुछ वापस देने का तरीका था, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है और जिनकी देखभाल व विशेषज्ञता कई लोगों का जीवन बदल देती है। उनके संघर्ष और उबरने की कहानी के रूप में डॉक्यूमेंट्री रविवार को प्रसारित होगी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटियों पर चढ़ाई तीर्थयात्रा जैसी
केट मानती हैं कि तीन चोटियों पर चढ़ना उनकी रिकवरी का एक निजी पड़ाव है, हालांकि स्वस्थ होने की कोई तय सीमा रेखा नहीं होती। वह बताती हैं, मुझे नहीं पता था कि मेरा शरीर अभी शारीरिक रूप से इतना मजबूत है या नहीं। मैं प्रशिक्षण ले रही थी लेकिन पता नहीं था कि यह पर्याप्त है या नहीं। यह समझना जरूरी है कि ठीक होना अपने आप में एक यात्रा है। वह इस चढ़ाई को एक ‘तीर्थयात्रा’ बताती हैं। इंग्लैंड की सबसे ऊंची चोटी स्काफेल पाइक पर चढ़ते समय जब उन्हें पता चला कि कई कैंसर मरीज इलाज पूरा होने पर घंटी बजाते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस परंपरा के बारे में नहीं पता था।

स्वीकार करना पड़ा कि जिंदगी अनंत नहीं है
केट बताती हैं कि कैंसर केवल शारीरिक बदलाव नहीं लाता, बल्कि इन्सान को अपनी कमजोरियों का सामना करने पर मजबूर करता है। वह कहती हैं, जब आप अपनी मृत्यु के करीब होते हैं, तो आपको स्वीकार करना पड़ता है कि जीवन अनंत नहीं है। यह अनुभव आपको खोल देता है और आपके दिल को कोमल बनाता है। एक बार जब आप ऐसी किसी चीज से गुजरते हैं, तो पहले जैसा इंसान बन पाना बहुत कठिन होता है। यहीं से बदलाव की शुरुआत होती है।


प्रकृति से गहरा लगाव और आध्यात्मिक सुकून
प्रकृति को अपना आश्रय बताते हुए केट कहती हैं, जब मैं प्रकृति के बीच नहीं जा सकती थी, तब भी अस्पताल के बिस्तर से मैं प्रकृति की कल्पना करती थी। अब जब मैं ठीक हूं, तो समुद्र, पेड़ों और पहाड़ों के लिए मेरे मन में एक गहरी लालसा है। उनके अनुसार, प्रकृति यह एहसास दिलाती है कि आप किसी बड़ी शक्ति का हिस्सा हैं जो आपको तब भी थामे रखती है, जब आप खुद को संभालने में असमर्थ होते हैं। डॉक्यूमेंट्री में केट संदेश देती हैं कि आपके सामने चाहे जो भी रास्ता या चुनौती हो, आप अकेले नहीं हैं और सबसे अंधेरे समय में भी सुंदरता और खुशी पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed