Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gen Z Steps Up in Elder Care Teenagers Share Responsibilities Equally with Women Providing Care Without Pay

बदलाव: बुजुर्गों की देखभाल में जेन जी भी आगे, महिलाओं के बराबर जिम्मेदारी उठा रहे किशोर; बिना वेतन कर रहे सेवा

Sun, 29 Nov 2026 03:00 AM IST
अमन मौर्या क्लेयर केन मिलर, द न्यूयॉर्क टाइम्स
क्लेयर केन मिलर, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 29 Nov 2026 03:00 AM IST
सार

बुजुर्गों की देखभाल अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है। जेन जी के युवा भी परिवार के बुजुर्गों की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे युवाओं में सहानुभूति और पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है। ऑरलैंडो के जैक बॉयडेन ने 16 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर अपने दादा लॉरेंस की देखभाल की मिसाल पेश की।

विज्ञापन
Gen Z Steps Up in Elder Care Teenagers Share Responsibilities Equally with Women Providing Care Without Pay
युवाओं में बढ़ रही देखभाल की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

बुजुर्ग रिश्तेदारों की देखभाल अब सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं रह गई है। जेन जी भी समान भागीदारी निभा रहे हैं। किशोरों से लेकर 20-30 वर्ष के युवा तक परिवार के बुजुर्गों की बिना वेतन देखभाल कर रहे हैं। पिछली पीढ़ियों की तुलना में देखभाल की जिम्मेदारी में लैंगिक अंतर घट रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की प्रो. करेन फिंगरमैन के मुताबिक, पोते-पोतियां बुजुर्गों की देखभाल में समान रूप से शामिल हो रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन


वहीं, जॉन्स हॉपकिंस की प्रो. कैथरीन मिलर ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से युवाओं में सहानुभूति, आत्मविश्वास व पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है। विशेषज्ञों ने इस जिम्मेदारी को निभाने वाले युवाओं के लिए पारिवारिक अवकाश की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं आंकड़े?
  • 15% युवा (18-24 वर्ष) नियमित रूप से देखभाल करते हैं।
  • एक-तिहाई युवाओं (18-29 वर्ष) ने किसी वयस्क मित्र की देखभाल की।

नौकरी छोड़ी, दादा का सहारा बने जैक बॉयडेन
  • फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में रहने वाले 20 साल के जैक बॉयडेन जब 16 साल के थे, तब दादा लॉरेंस (91) को याददाश्त संबंधी समस्याएं होने लगी थीं।
  • जैक फास्ट फूड की नौकरी छोड़ कर दादा के ड्राइवर, साथी और उनके सहायक बन गए।
  • जैक कहते हैं, पोते के रूप में यह मेरा कर्तव्य था। परिवार के लिए सब काम छोड़ना पड़ता है। यह सामान्य बात है। दो साल पहले दादा के निधन तक मैं उनके बेहद करीब रहा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed