फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Donald Trump: ट्रंप का एक और फरमान, अब संघीय शिक्षा विभाग बंद; यूक्रेन के साथ खनिज को लेकर भी बड़ा समझौता किया

Fri, 21 Mar 2025 03:00 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Mar 2025 03:00 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़े फरमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कार्यकारी आदेश पर ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के संघीय शिक्षा विभाग पर ताला लग जाएगा। ट्रंप ने बीते तीन साल से अधिक समय से युद्ध की विभीषिका झेल रहे देश- यूक्रेन के साथ भी खनिज को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के अहम आदेशों के बारे में जानिए

विज्ञापन
US President Donald Trump Exexutive Order Federal Educatoin Dept elimination Ukraine Minerals Deal updates
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में शिक्षा विभाग को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आज इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए। संघीय शिक्षा विभाग को बंद करने संबंधी अहम दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले ट्रंप एक स्कूल में पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बच्चों से पूछते हैं क्या उन्हें साइन करना चाहिए? बच्चों ने सहमति में सिर हिलाए, जिसके बाद ट्रंप ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैंने एक और दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जो देश के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।' ट्रंप ने हस्ताक्षर से पहले मेज पर रखी कलमों का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया और अपनी जेब से कलम निकाली। ट्रंप ने कहा, 'भले ही आप इसे अंधविश्वास कहें, लेकिन मैं कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए उसी कलम का उपयोग करूंगा।
अब कांग्रेस से बनाना होगा अधिनियम
इससे पहले गुरुवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया था कि ट्रंप शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सचिव लिंडा मैकमोहन को शिक्षा विभाग को बंद करने और शिक्षा प्राधिकरण को राज्यों को वापस करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाएगा। 1979 में विभाग का गठन हुआ था। अमेरिकी संविधान के तहत कांग्रेस से अधिनियम बनाए बिना इसे खत्म करना असंभव है।

ये भी पढ़ें- US: भारतीय शोधकर्ता के निर्वासन पर जज ने लगाई रोक, हमास का समर्थन करने का है आरोप

कार्यकाल के पहले दो महीने में ही 100 से अधिक कार्यकारी आदेश
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने पहले दो महीने में ही कई अहम कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कई आदेशों पर अमेरिकी अदालतें रोक भी लगा चुकी हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन अपने फैसलों को लेकर दृढ़ नजर आ रहा है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के मुखर आलोचक ट्रंप ने उनकी कई योजनाओं और अमेरिकी सरकार के खर्चों पर सवाल खड़े किए हैं। नए फरमानों के अलावा कुछ मामलों में बाइडन के आदेशों को पलटा भी गया है।

ये भी पढ़ें- US DOGE: अमेरिका में एलन मस्क को बड़ा झटका, अदालत ने नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सूचना जुटाने से रोका
US President Donald Trump Exexutive Order Federal Educatoin Dept elimination Ukraine Minerals Deal updates
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
फैसले के समर्थन में ट्रंप की दलीलें
आदेश पर हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा, 'जब राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 1979 में संघीय शिक्षा विभाग बनाया, तो उनके अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ-साथ अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स, न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड ने इसका विरोध किया था... इतिहास ने विरोध को सही साबित कर दिया है। 45 वर्षों के बाद, अमेरिका किसी भी अन्य देश की तुलना में शिक्षा पर कहीं अधिक धन खर्च करता है और इसी तरह किसी भी अन्य देश की तुलना में प्रति छात्र कहीं अधिक धन खर्च करता है, लेकिन फिर भी हम सफलता के मामले में सूची में सबसे निचले पायदान पर हैं। यह आंकड़ा हैरान करने वाला है। 8वीं कक्षा के 70 प्रतिशत छात्र न तो पढ़ने में कुशल हैं और न ही गणित में... इन आश्चर्यजनक विफलताओं के बावजूद, शिक्षा विभाग का बजट बहुत ही कम समय में 600 प्रतिशत बढ़ गया है... यदि आप डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन को देखें - तो मैं उन्हें बहुत श्रेय देता हूँ, चीन शीर्ष 10 में है। इसलिए हम अब यह तर्क नहीं दे सकते कि बड़ा देश होने के कारण शिक्षा असंभव हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन बहुत बड़ा है।
US President Donald Trump Exexutive Order Federal Educatoin Dept elimination Ukraine Minerals Deal updates
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
खनिजों से जुड़े समझौते को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप
यूक्रेन के साथ खनिज को लेकर हुए समझौते के बारे में ट्रंप ने कहा, 'हम दुनिया भर में दुर्लभ मृदा और खनिजों तथा बहुत सी अन्य चीजों को अनलॉक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। विशेष रूप से, हम यूक्रेन और रूस के संबंध में बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम जितने काम कर रहे हैं, उनमें से एक यूक्रेन के साथ दुर्लभ मृदा के संबंध में बहुत जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर करना है, इसका दुर्लभ मिट्टी में बहुत अधिक मूल्य है।

हम हर हफ्ते हजारों लोगों को मरने से बचा सकते हैं
ट्रंप ने कहा, 'हमने कल राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की और हम उस (युद्ध) को समाप्त होते देखना पसंद करेंगे। मुझे लगता है कि हम उस संबंध में बहुत अच्छा कर रहे हैं। इसलिए, उम्मीद है कि हम हर हफ्ते हजारों लोगों को मरने से बचा सकते हैं। यही सब कुछ है। वे बहुत अनावश्यक रूप से मर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि हम इसे पूरा कर लेंगे। हम देखेंगे कि क्या होता है। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम इसे पूरा कर लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed