{"_id":"6b0b6a5db1a4bae70b0dfe2b","slug":"scientist-issues-warning-on-openai-gpt-5-says-ai-could-cause-more-deaths-than-covid-19-pandemic-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपनएआई: जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच करने वाले वैज्ञानिक की चेतावनी, एआई से कोरोना से भी ज्यादा मौतों का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओपनएआई: जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच करने वाले वैज्ञानिक की चेतावनी, एआई से कोरोना से भी ज्यादा मौतों का खतरा
Sun, 29 Nov 2026 05:27 AM IST
अमन मौर्या
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन मौर्या
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:27 AM IST
सार
ओपनएआई के GPT-5 की सुरक्षा जांच कर चुके वैज्ञानिक जुर्कोविच ने चेतावनी दी है कि 2027 में एआई से कोरोना महामारी से भी अधिक मौतें हो सकती हैं। उन्होंने एआई के संभावित खतरों और इसके अनियंत्रित विकास को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन
AI (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच से जुड़े रहे एआई शोधकर्ता निकोला जुर्कोविच ने एक खुला पत्र जारी कर चेतावनी दी है कि अनियंत्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) 2027 तक दुनिया के लिए कोविड-19 महामारी से भी बड़ा संकट खड़ा कर सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान होने की आशंका है।
हार्वर्ड से शिक्षित जुर्कोविच ने अपने परिवार और दोस्तों के नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह चेतावनी भरा पत्र साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जुर्कोविच ने संकट के तीन मुख्य कारण बताए हैं।
बुनियादी ढांचे पर हमला: एआई इंसान के नियंत्रण से बाहर जाकर खुद को विकसित कर सकता है और बिजली, बैंकिंग या संचार जैसी जरूरी सेवाओं के सिस्टम में सेंध लगा सकता है।
विज्ञापन
जैविक हथियार: असामाजिक तत्व या बुरे इरादे वाले लोग एआई की मदद से खतरनाक जैविक हथियार तैयार कर सकते हैं, जिससे बड़े पैमाने पर मौतें हो सकती हैं।
मशीनों को अत्यधिक अधिकार: बड़े नेता या निर्णय लेने वाले लोग लापरवाही से अपनी शक्तियां एआई को सौंप सकते हैं, जिसके बाद मशीनें मानव अस्तित्व के खिलाफ काम कर सकती हैं।
14 दिनों का राशन और नकदी रखने की सलाह
खास बात यह है कि जुर्कोविच ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे अपने घरों में कम से कम दो सप्ताह का राशन, पानी और कुछ नकदी जरूर रखें। उनका मानना है कि एआई के कारण ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य जरूरी डिजिटल सेवाएं ठप हो सकती हैं। उन्होंने पत्र में चिंता जताई कि उन्हें यकीन नहीं है कि अगला 'थैंक्सगिव्हिंग' (2027 के अंत में) वे सामान्य रूप से मना पाएंगे या नहीं। ओपनएआई द्वारा जीपीटी-5 को सार्वजनिक रूप से लॉन्च किए जाने से पहले, इसकी खतरनाक क्षमताओं का आकलन करने के लिए बाहरी विशेषज्ञों की मदद ली गई थी, जिसमें जुर्कोविच की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
लगातार घट रहा इन्सानी नियंत्रण, कई सिस्टम हैक
जुर्कोविच का कहना है कि एआई पर इन्सानों का नियंत्रण लगातार घट रहा है और इस वर्ष भी एआई के जरिये कई कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम हैक होने से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने अनुमान लगाया कि यदि सख्त वैश्विक नियम नहीं बने, तो 2027 तक एआई सबसे बुद्धिमान इंसान से भी आगे निकल सकता है और 2030 के अंत तक मानवता के खत्म होने या नियंत्रण खोने का खतरा 50% (सिक्का उछालने जैसा) हो सकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि दुनिया इन खतरों से बच भी गई, तो अगले 10 वर्षों में मौजूदा दौर की अधिकांश नौकरियां खत्म हो सकती हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी एआई के जनक कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन भी एआई के बेलगाम होने को लेकर कुछ ऐसी ही चिंता जता चुके हैं।
एआई के इस्तेमाल पर पूर्व सीजेआई ने चेताया
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अदालतों में सामान्य और बार-बार किए जाने वाले कामों में मदद कर सकता है, लेकिन फैसले लेने और उसके कारण बताने की जिम्मेदारी जज की ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर फैसले पर किसी इंसान का विचार करना और हस्ताक्षर करना जरूरी है।
एआई से संबंधित विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, अदालती कामकाज में लिखित रिकॉर्ड तैयार करना, अनुवाद करना, मामलों की सूची बनाना और दस्तावेजों की कमियां जांचना जैसे कामों में काफी समय लगता है। एआई इन कामों में मदद कर सकता है, जिससे जज अपना समय फैसले लेने पर लगा सकेंगे। अदालतों में एआई का सबसे अच्छा इस्तेमाल सामान्य और उबाऊ कामों के लिए है। परेशानी तब शुरू होती है, जब तकनीक से इससे आगे के काम कराने की कोशिश होती है। पूर्व सीजेआई ने एआई से तैयार फर्जी कानूनी संदर्भों के दो मामलों का भी जिक्र किया।