{"_id":"57a9a0814f1c1b0f11ee47d4","slug":"soha-ali-khan-s-31st-october-cleared-by-cbfc","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी फिल्म को सेंसर ने पास किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी फिल्म को सेंसर ने पास किया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 09 Aug 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड ने आखिरकार चार महीने की मशक्कत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म, 31 अक्तूबर को हरी झंडी दिखा दी। निर्माता हैरी सचदेवा के अनुसार सेंसर की आपत्ति पर कुछ बदलावों के बावजूद फिल्म की मौलिकता बरकरार है।
विज्ञापन
सेंसर को हिंसा के कुछ दृश्यों पर आपत्ति थी, जिन्हें संपादन के बाद दिखाने की मंजूरी मिल गई है। निर्माता के अनुसार फिल्म में नौ छोटे-छोटे कट्स लगे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे संवादों के तेवर भी ढीले किए गए हैं जिनमें किसी धर्म या संप्रदाय विशेष का जिक्र आया है।
विज्ञापन
सेसर ने सारी गालियों पर बीप लगाने को कहा है। यह फिल्म 1984 की दिल्ली की कहानी है। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों में यह कहानी ऐसी मां की है, जो अपने तीन बच्चों और पति के साथ दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए निकली है। फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन