{"_id":"56fd425a4f1c1b0e31f00105","slug":"mother-in-law-beten-by-daughter-in-law-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर सास को बंधक बनाकर मारपीट की, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिलकर सास को बंधक बनाकर मारपीट की, केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी, मोहाली
Updated Fri, 01 Apr 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : demp pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में पुलिस ने सास से मारपीट करने के आरोप में उसकी बहू व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सास ने आरोप लगाया कि बहू अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी। विरोध करने उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कमरे में बंद करके मारपीट की। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी बहू के पड़ोस में दूध देने आने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की गुलमोहर सिटी निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 11 मार्च को वह अपने कमरे में लेटी थी। इस दौरान रात को करीब 12 बजे आवाज सुनकर उठ गई। महिला ने बताया कि उसकी पोती कमरे में अकेली सो रही थी।
विज्ञापन
जबकि दूसरे कमरे में उसकी बहू दूधिया के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटी थी। उसने शोर मचाया तो उसकी बहू व उसके प्रेमी ने उसके साथ मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। उसने किसी तरह अपने कब्जे से आजाद करवा अपने बेटे व पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बहू व उसके प्रेमी बिंदर सिंह निवासी खेड़ी गुजरां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका लड़का हिमाचल में कबाड़ का काम करता है। वह अपनी बहू व पोती के साथ यहां रहती है