{"_id":"6035256a8ebc3ee95523af9c","slug":"british-queen-elizabeth-s-relative-handed-10-month-jail-term-for-sexual-assault-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश महारानी का रिश्तेदार यौन उत्पीड़न मामले में दोषी, जेल में 10 महीने बिताएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश महारानी का रिश्तेदार यौन उत्पीड़न मामले में दोषी, जेल में 10 महीने बिताएगा
Tue, 23 Feb 2021 09:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : पिक्साबे
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के एक रिश्तेदार को स्कॉटलैंड स्थित अपने पैतृक आवास में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने को लेकर 10 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
अर्ल ऑफ स्ट्राथमोर और किंगहॉर्न के वर्तमान अर्ल साइमन बोवेस-लियोन ने फरवरी 2020 में ब्रिटिश महारानी की मां के घर ग्लेमिस कासल में पिछले साल आयोजित एक समारोह के दौरान यह हरकत की थी। उस समय पीड़ित महिला एक कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
दोनों ने महिला का यौन उत्पीड़न करने का अपराध स्वीकार किया है। अदालत ने 34 वर्षीय लयोन को पिछले महीने दोषी करार दिया था। उसने कहा कि मैं अपनी हरकतों को लेकर बहुत शर्मिंदा हूं। उसे डुंडी शेरिफ कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय के साइमन बोवेस-लियोन ने करीब 20 मिनट तक उस महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने बताया था कि उस दौरान स्ट्रैथमोर और किंगहॉर्न के अर्ल खूब शराब भी पिए हुए थे। उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश की थी।
साइमन बोवेस-लियोन ने जमानत पर रिहा होते ही माफीनामा जारी किया। उन्होंने कहा कि वह अपने आचरण से बहुत शर्मिंदा हैं और शराब पीने का कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। बोवेस लियोन ब्रिटिश महारानी की मां क्वीन मदर के अंतिम संस्कार के दौरान होने वाले एक विशेष आयोजन में 15 साल की उम्र में प्रिंस विलियम के पीछे-पीछे चले थे।