{"_id":"5f02ee948ebc3e42fa48e2a6","slug":"australias-hard-hit-state-victoria-announce-to-close-its-borders-with-new-south-wales-for-first-time-in-100-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: 100 साल में पहली बार बंद होंगी न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया की सीमाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: 100 साल में पहली बार बंद होंगी न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया की सीमाएं
Mon, 06 Jul 2020 03:38 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 06 Jul 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। देश के विक्टोरिया राज्य ने सोमवार को 100 वर्षों में पहली बार देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के साथ अपनी सीमाओं को बंद करने की घोषणा की है। इससे वायरस के खिलाफ लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया का एक नया चरण जुड़ गया है।
विज्ञापन
विक्टोरिया प्रीमियर के डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि सीमा बंद करने का आदेश मंगलवार रात से लागू हो जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब विक्टोरिया में कोरोना वायरस के 127 नए मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत होने के बाद से यह एक दिन में सामने आए मामलों की अधिकतम संख्या है।
विज्ञापन
वहीं 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 22 पर पहुंच गई है। एंड्रयूज ने कहा, ‘हम सभी ने सहमति व्यक्त की है कि सीमा को बंद करना सबसे बेहतर तरीका है। बंद को एनएसडब्ल्यू की तरफ से लागू किया जाएगा। ताकि राज्य में वायरस से लड़ने पर ध्यान केंद्रित हो सके।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के खतरे को देखते हुए सेना को मजबूत करेगा ऑस्ट्रेलिया
उन्होंने कहा कि विक्टोरिया के लोगों को एनएसडब्ल्यू में प्रवेश करने के लिए अब परमिट की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि सीमा को बंद करने के फैसला एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बातचीत के बाद लिया गया। इसके अलावा राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए नौ सार्वजनिक आवासीय टावरों के लिए सख्त लॉकडाउन उपायों की घोषणा की है। इन टावरों में तीन हजार नागरिक रहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य मंत्री जेनी मिकाकोस ने कहा कि मेलबर्न से कोई भी अगले 24 घंटों में सीमा पार नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों के लिए एक परमिट प्रणाली होगी जिन्हें सीमा पार करने की आवश्यकता है, जो सीमावर्ती समुदाय में रहते हैं या एक आवश्यक कर्मचारी हैं। मंत्री ने कहा कि कोई भी परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, 100 वर्षों में यह पहली बार जब राज्य सरकारों को अपनी सीमाएं बंद करनी पड़ी हैं।