{"_id":"6b0766736e23b6324e0d1d77","slug":"global-hiv-funding-cuts-leave-446000-without-prevention-drugs-clinics-close-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन: 2030 तक एचआइवी मुक्त होने के सपने पर संकट, वैश्विक मदद में कटौती; 4.46 लाख मरीजों को नहीं मिली दवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन: 2030 तक एचआइवी मुक्त होने के सपने पर संकट, वैश्विक मदद में कटौती; 4.46 लाख मरीजों को नहीं मिली दवा
Thu, 26 Nov 2026 04:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जेनेवा

Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:21 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में 4.3 अरब डॉलर की कटौती के कारण पिछले साल दुनियाभर में करीब 4.46 लाख लोगों को एचआईवी से बचाव की दवाएं नहीं मिल सकीं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, फंडिंग में 18 प्रतिशत की कमी से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं और 1,714 क्लीनिक बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने नए संक्रमण बढ़ने की दी चेतावनी
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एड्स के खिलाफ दशकों से हासिल की गई प्रगति अब उलट सकती है। संयुक्त राष्ट्र की एड्स महामारी को खत्म करने के लिए समर्पित एजेंसी ने मंगलवार को जारी अपनी नई रिपोर्ट में चेतावनी दी कि एचआईवी के लिए अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में कटौती और मानवाधिकारों व लैंगिक समानता के खिलाफ चल रहे अभियानों से दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों में से एक पर खतरा मंडरा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में 4.3 अरब डॉलर (करीब 36,000 करोड़) की भारी कटौती के कारण पिछले साल दुनिया भर में करीब 4.46 लाख लोगों को एचआईवी से बचाव की दवाएं नहीं मिल पाईं और कई देशों में जांच केंद्र व क्लीनिक बंद हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि अगर वैश्विक स्तर पर मदद को तुरंत नहीं बढ़ाया गया, तो 2030 तक एक जनस्वास्थ्य खतरे के रूप में एड्स को समाप्त करने का लक्ष्य बुरी तरह पिछड़ सकता है और 2027 से नए संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगेंगे।
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
संयुक्त राष्ट्र के एड्स कार्यक्रम (यूएनएड्स) की ताजा रिपोर्ट 'एंडिंग एड्स स्टार्ट्स विथ एक्सेस' में इन आंकड़ो का खुलासा हुआ है। विज्ञान पत्रिका नेचर के अनुसार, एक तरफ चिकित्सा विज्ञान ने साल में सिर्फ दो बार लगने वाले अत्यंत प्रभावी बचाव इंजेक्शन 'लेनाकापाविर' के सस्ते जेनेरिक संस्करण और दुर्लभ 'सुपर एंटीबॉडी' आधारित वैक्सीन के रूप में एचआईवी को हराने के सबसे शक्तिशाली हथियार दे दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ, ठीक इसी निर्णायक मोड़ पर वैश्विक दाता देशों द्वारा बजट में की जा रही कटौती इस ऐतिहासिक अवसर को बर्बाद करने का खतरा पैदा कर रही है।
विज्ञापन
बजट संकट के बीच 1,714 क्लीनिकों पर ताले
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में 18% की कटौती से निचले और मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने मंे भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।