Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amy Nelson Six-Year Legal Battle Against Amazon to Defend Her Husband Carlton Nelson

एमी नेल्सन: छह साल तक अमेजन से लड़ीं कानूनी जंग, घर बिका-नौकरी छूटी; महिला उद्यमी ने पति पर आंच नहीं आने दीं

Thu, 26 Nov 2026 03:39 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Nov 2026 03:39 AM IST
सार

महिला उद्यमी एमी नेल्सन ने पति कार्लटन नेल्सन को लेकर अमेजन के साथ छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। इस दौरान घर बेचना पड़ा, बैंक खाते जब्त हुए और नौकरी भी छूट गई, लेकिन पति पर कोई आपराधिक आरोप तय नहीं हुआ।

विज्ञापन
Amy Nelson Six-Year Legal Battle Against Amazon to Defend Her Husband Carlton Nelson
पति के लिए अमेजन से छह साल तक लड़ीं जंग - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

एक समय था जब एमी नेल्सन को आधुनिक कामकाजी महिलाओं की सशक्त आवाज और सफल उद्यमी के रूप में पूजा जाता था। वर्ष 2017 में उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए 'द रिवेटर' नामक एक साझा कार्यस्थल व नेटवर्क की शुरुआत की।

विज्ञापन


महज तीन वर्षों के भीतर उन्होंने करोड़ों रुपये की पूंजी जुटाई, सौ से अधिक लोगों को रोजगार दिया और अमेरिका भर में दस कार्यालय खोले। लेकिन 2 अप्रैल 2020 की सुबह सब कुछ बदल गया, जब संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उनके सिएटल स्थित घर का दरवाजा खटखटाया। जांच अधिकारियों ने एमी को एक पत्र सौंपा, जिसमें उनके पति कार्लटन नेल्सन को उनके पूर्व नियोक्ता, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन' के रियल एस्टेट सौदों में रिश्वतखोरी की एक संघीय आपराधिक जांच का संदिग्ध बताया गया था। इस घटना के महज डेढ़ घंटे बाद, एमी ने अपनी कंपनी के एक बड़े ऑनलाइन कार्यक्रम की मेजबानी पूरे आत्मविश्वास के साथ की, लेकिन भीतर से उनकी दुनिया बिखर चुकी थी।
विज्ञापन


लौटना पड़ा पैतृक शहर, आर्थिक और मानसिक संघर्ष
अमेजन ने कार्लटन पर धोखाधड़ी का दीवानी मुकदमा दायर कर दिया। जांच एजेंसी ने परिवार के सभी बैंक खाते और एमी की निजी बचत तक जब्त कर ली। कुछ हफ्तों बाद बंदूकधारी एजेंटों ने उनके घर की तलाशी ली। इस सदमे से एमी पूरी तरह टूट गईं और डर के साये में जीने लगीं। कानूनी खर्चों को पूरा करने के लिए उन्हें अपना घर बेचना पड़ा और वे पैतृक शहर कोलंबस, ओहियो लौट आईं। जब उन्होंने एक नई कंपनी में उच्च पद पर नौकरी हासिल की, तो पति के मामले की भनक लगते ही उन्हें एक हफ्ते में निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद जुटाए सबूत, पति पर कोई आरोप तय नहीं हुआ
वर्षों की संघीय जांच के बाद कार्लटन पर कोई आपराधिक आरोप तय नहीं हुआ। कानून की स्नातक रहीं एमी ने खुद सबूत जुटाए और व्यवस्था को चुनौती दी। उन्होंने साबित किया कि अमेजन के वकील गलत अनुबंध के आधार पर मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी सामने लाया कि इस मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश की पत्नी के पास अमेजॉन के शेयर हैं, जिसके बाद न्यायाधीश को मामले से हटना पड़ा।


सोशल मीडिया पर नया अवतार और सिमटता कारोबार
जैसे-जैसे मुख्यधारा के कॉर्पोरेट जगत और प्रगतिशील समर्थकों ने उनसे दूरी बनाई, एमी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने शक्तिशाली पूंजीपतियों और सरकारी तंत्र के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे वे दक्षिणपंथी हलकों और वैकल्पिक मीडिया के बीच लोकप्रिय हो गईं। उनके इस बदले हुए तेवर से उनके पुराने व्यापारिक सहयोगी नाराज हो गए और विज्ञापन वापस ले लिए। परिणामस्वरूप, कभी सौ कर्मचारियों वाली उनकी कंपनी सिमटकर केवल उन तक ही सीमित रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed