Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   young-americans-turning-to-catholicism-internet-influences-gen-z-faith

आधुनिक जिंदगी से हो रहा मोहभंग: धर्म की ओर लौट रहे जेन-जी, इंटरनेट बन रहा आस्था का नया माध्यम

Thu, 26 Nov 2026 03:51 AM IST
देवेश त्रिपाठी द न्यूयॉर्क टाइम्स
द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 26 Nov 2026 03:51 AM IST
सार

अमेरिका में कई दशकों तक ईसाई धर्म से दूर होने का रुझान देखने के बाद अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कैथोलिक चर्च में नए धर्मांतरित लोगों की संख्या बढ़ने और खासकर जेन-जी के पुरुषों में धार्मिक गतिविधियों के प्रति दिलचस्पी बढ़ने की चर्चा है।

विज्ञापन
young-americans-turning-to-catholicism-internet-influences-gen-z-faith
अमेरिका में बढ़ी धर्मांतरण की चर्चा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कई दशकों तक रोमन कैथोलिक धर्म ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म के अनुयायियों की संख्या में भी गिरावट आती रही। बड़ी संख्या में लोग धर्म छोड़ रहे थे और उनकी जगह लेने वाले कम होते जा रहे थे। लेकिन अब इस रुझान में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में खुद को ईसाई मानने वाले लोगों का अनुपात स्थिर होता दिखाई दे रहा है। वहीं, कैथोलिक चर्चों में नए धर्मांतरित लोगों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन


कुछ सर्वेक्षणों में खासतौर पर जेन-जी के पुरुषों के बीच धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़ने के संकेत मिले हैं। इस रुझान का अभी तक सटीक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन पादरियों और चर्च से जुड़े लोगों के बीच इसकी काफी चर्चा है। खास बात यह है कि इनमें से कई युवा इंटरनेट के जरिए धर्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दर्जनों युवा कैथोलिक धर्मांतरितों से बातचीत में एक जैसी कहानियां सामने आईं।
विज्ञापन


कई युवाओं ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर धार्मिक बहसें देखीं, ऑनलाइन फोरम और सबरेडिट पढ़े, ऐप पर तर्क-वितर्क किए और चर्च जाने से पहले ही अपनी धार्मिक पहचान को लेकर विचार बनाना शुरू कर दिया था। इनमें से कई युवा आधुनिक जीवन से असंतुष्ट थे। उन्हें लगा कि कैथोलिक धर्म उन्हें जीवन का एक अधिक सार्थक विकल्प दे सकता है। संभव है कि यही वजह है कि कुछ युवा कैथोलिक धर्म के उस पारंपरिक रूप की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसे आमतौर पर इस धर्म के अनुयायियों के बीच कम देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साल की उम्र में कैथोलिक बने एंटोनियो
क्यूबेक के 20 वर्षीय एंटोनियो स्पैगनुओलो ने 17 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म अपनाया। बचपन में वह पिता के साथ मस्जिद जाते थे, लेकिन किशोरावस्था में खुद को नास्तिक मानने लगे। कोरोना के दौरान अवसाद और अकेलेपन से जूझ रहे एंटोनियो की डिस्कॉर्ड पर इतिहास और धर्म में रुचि रखने वाले युवाओं से दोस्ती हुई। ऑनलाइन चर्चाओं के जरिए उनकी कैथोलिक धर्म में दिलचस्पी बढ़ी। दोस्त उनके साथ रोजरी की प्रार्थना  करते और लैटिन का उच्चारण सिखाते थे। 

परदादा ने दिखाई राह, परिवार से  अलग होकर अपनाया कैथोलिक धर्म
डेट्रॉयट के 28 वर्षीय हनुमान डुरिना डी हिडुएघ ने अप्रैल 2025 में कैथोलिक धर्म अपनाया। उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले कैथोलिक धर्म छोड़कर हिंदू बन गए थे, लेकिन उनके परदादा की आस्था ने बचपन से उन्हें प्रभावित किया। जीवन में उद्देश्य की तलाश और पत्नी के सुझाव पर उन्होंने चर्च जाना शुरू किया। इंटरनेट और चैटजीपीटी की मदद से विभिन्न ईसाई संप्रदायों का अध्ययन किया। पाप, मुक्ति और कर्मों के प्रति कैथोलिक मान्यताओं ने उन्हें आकर्षित किया। निजी दुख के समय चर्च के डीकन से मिले सहयोग ने उनका विश्वास और मजबूत किया।


तर्क के आधार पर चुना कैथोलिक धर्म
टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र ब्रायन ब्लोअर्स को 21 नवंबर को बपतिस्मा और कन्फर्मेशन के जरिए कैथोलिक चर्च में शामिल किया गया। बचपन में उनका परिवार गैर-सांप्रदायिक चर्च जाता था, लेकिन बाद में उन्होंने चर्च जाना छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed