{"_id":"5efd34a62f49452e2a580b55","slug":"australia-will-strengthen-indian-army-over-china-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के खतरे को देखते हुए सेना को मजबूत करेगा ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के खतरे को देखते हुए सेना को मजबूत करेगा ऑस्ट्रेलिया
Thu, 02 Jul 2020 07:03 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : amar ujala
चीन के साथ जारी विवाद के बीच अब ऑस्ट्रेलिया ने भी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सेना को मजबूत करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने बुधवार को 270 अरब ऑस्ट्रेलिया डॉलर की रक्षा योजना का एलान किया। चीन की ओर से साइबर हमलों और आर्थिक घेरेबंदी से परेशान होकर ऑस्ट्रेलिया ने यह कदम उठाया है।
मोरिसन ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दावों को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारत और चीन के बीच विवाद, दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में बढ़ते तनाव को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया सतह, हवा और समुद्र आधारित लंबी दूरी की मिसाइलें और हाइपरसोनिक स्ट्राइक मिसाइलों में निवेश करेगा। सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट्स के बेड़े को मजबूत करने के लिए लंबी दूरी के एंटी शिप मिसाइलों की खरीद सहित रक्षा रणनीति में बदलाव किया जाएगा। हिंद-प्रशांत उभरती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
साइबर सुरक्षा पर सबसे ज्यादा निवेश...
ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा क्षमता बढ़ाने पर अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने का भी फैसला किया है। अगले एक दशक में इस क्षेत्र में 1.35 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च होंगे।