फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Videos of sex acts inside Australian parliament leaked: MPs used prayer room to have sex protest against PM Scott Morrison

संसद में शर्मनाक हरकत : कई वीडियो लीक, मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई सरकार, सड़कों पर उतरे लोग

Wed, 24 Mar 2021 02:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 02:47 PM IST
सार

  • सरकारी कर्मचारियों पर हाल में लगे यौन उत्पीड़न आरोप
  • इस बीच कई अश्लील वीडियो लीक होने से मचा हड़कंप 
  • संसद में शर्मनाक हरकत के विरोध में देश भर में प्रदर्शन शुरू 

विज्ञापन
Australia Videos of sex acts inside Australian parliament leaked:  MPs used prayer room to have sex  protest against  PM Scott Morrison
स्कॉट मॉरिसन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की संसद के अंदर मंगलवार को सांसदों और कर्मचारियों के सेक्स वीडियो लीक होने से हंगामा मचा हुआ है। इससे पहले भी संसद के अंदर एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस बीच, नए सेक्स वीडियो कांड का खुलासा होने के बाद मॉरिसन सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के लोग प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस घटना को शर्मनाक बताया। साथ ही तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। आम जनता की नाराजगी से बचने के लिए मॉरिसन सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का एलान किया है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन शुरू, महिला सांसद समेत सड़कों पर आए लोग 
सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद महिला सांसदों और देश के नागरिकों में रोष पैदा हो गया। संसद की इमातत में अश्लील कृत्य करने के लिए पूरे देश में आरोपियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन में ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद भी शामिल हैं। महिला मामलों की मंत्री मरिसे पायने ने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप, सेक्स वर्कर को संसद में लाया जाता 
वीडियो लीक करने वाले की पहचान टॉम के रूप में हुई है। उसने बताया कि सरकारी कर्मचारी और सांसद अक्सर संसद के प्रार्थना कक्ष का इस्तेमाल सेक्स करने के लिए करते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि सेक्स वर्कर को संसद की इमारत के अंदर लाया जाता है ताकि गठबंधन  सांसदों को खुश किया जा सके। टॉम ने बताया कि कर्मचारियों के बीच में अक्सर अश्लील तस्वीरों का आदान-प्रदान होता है। यह इतना ज्यादा होता है कि वह अब इसके आदि हो गए हैं।


इससे पहले भी आए ऐसे मामले 
बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सत्तारुढ़ पार्टी की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनके सात काम करने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने उनका यौन शोषण किया था। एक पीड़िता ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि संसद के चैंबर में उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस पर बवाल मचने के बाद प्रधानमंत्री मॉरिसन को माफी मांगनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed