{"_id":"67fbac8ac791eff8d600f921","slug":"arrest-warrant-issued-for-sheikh-hasina-sister-rehana-and-niece-rizwana-court-order-in-graft-case-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: शेख हसीना, बहन रेहाना और भतीजी रिजवाना के गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: शेख हसीना, बहन रेहाना और भतीजी रिजवाना के गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट का आदेश
Sun, 13 Apr 2025 05:53 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:53 PM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) ने भूखंड आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र जमा किए हैं। इस मामले में ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने पीएम शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और भतीजी व ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीकी समेत 50 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रष्टाचार के एक और मामले में पूर्व पीएम शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और भतीजी व ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीकी समेत 50 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।
विज्ञापन
ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर विचार करने के बाद राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग करके अवैध भूमि अधिग्रहण करने पर यह आदेश जारी किया। एसीसी के सहायक निदेशक (अभियोजन) अमीनुल इस्लाम ने कहा कि न्यायाधीश हुसैन ने गिरफ्तारी आदेशों के निष्पादन पर रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, तालिबानी नेता बोले- 'फांसी देना इस्लाम का हिस्सा'
विज्ञापन
हाल ही में एसीसी ने भूखंड आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र जमा किए हैं। 10 अप्रैल को इसी अदालत ने राजुक प्लॉट आवंटन से संबंधित एक अलग भ्रष्टाचार मामले में हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 17 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इससे पहले 13 जनवरी को एसीसी ने रेहाना के खिलाफ अधिकार का दुरुपयोग करके पुर्बाचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में 10 प्लॉट हासिल करने का मामला दर्ज किया। इस मामले में भी पूर्व पीएम हसीना और रेहाना की बेटी ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे। मामले की जांच के बाद एसीसी ने 10 मार्च को 17 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने इसी दिन रेहाना के बेटे रादवान मुजीब सिद्दीकी के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया। उन पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके प्लॉट हासिल करने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: अपदस्थ PM हसीना पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का मामला चलेगा, ICT में दायर होगा मुकदमा; आया ये अपडेट
इससे पहले बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हसीना, उनके राजनीतिक सहयोगियों, वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध और जबरन गायब होने जैसे आरोपों पर दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। बुधवार को एसीसी ने मुजीब शताब्दी समारोह के लिए हसीना, उनकी छोटी बहन शेख रेहाना और एक पूर्व अधिकारी द्वारा 4,000 करोड़ टका की बर्बादी की नई जांच शुरू की है। एसीसी ने आरोप लगाया कि उसने जो राशि बताई है, वह राष्ट्रीय खजाने से खर्च की गई है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन