{"_id":"67fb96f117ffceb5c9059e4f","slug":"afghanistan-taliban-leader-says-executions-are-part-of-islam-world-news-in-hindi-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: अफगानिस्तान में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, तालिबानी नेता बोले- 'फांसी देना इस्लाम का हिस्सा'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: अफगानिस्तान में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, तालिबानी नेता बोले- 'फांसी देना इस्लाम का हिस्सा'
Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
सार
Taliban: अफगानिस्तान में तालिबान नेता ने कहा कि फांसी देना इस्लाम का हिस्सा है। इससे पहले अफगानिस्तान में चार लोगों की हत्या के आरोप में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।
विज्ञापन
जबीउल्लाह मुजाहिद, तालिबान के मुख्य प्रवक्ता
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने कहा है कि फांसी देना इस्लाम का हिस्सा है। यह बयान तब आया जब हाल ही में चार लोगों को हत्या के आरोप में गोली मारकर मौत की सजा दी गई थी। यह घटनाएं शुक्रवार को खेल स्टेडियमों में हुईं, जो 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद एक ही दिन में सबसे ज्यादा फांसी की घटनाएं मानी जा रही हैं। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन हत्याओं की निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार संगठनों ने इन हत्याओं को अमानवीय बताया है।
यह भी पढ़ें - US: 'अमेरिकी नागरिकता विशेषाधिकार, यह सभी का अधिकार नहीं', विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
सजाएं देना भी जरूरी है- जबीहुल्लाह मुजाहिद
वहीं तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद की तरफ से जारी एक ऑडियो क्लिप में अखुंदजादा ने कहा, 'हमें सिर्फ नमाज या इबादत तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इस्लाम एक पूरा जीवन पद्धति है जिसमें अल्लाह के सारे हुक्म शामिल हैं। इनमें सजाएं देना भी जरूरी है।' उन्होंने कहा कि तालिबान का संघर्ष सत्ता या धन के लिए नहीं था, बल्कि इस्लामी कानून को लागू करने के लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों के कानूनों की अफगानिस्तान में कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Tariffs: टैरिफ युद्ध के बीच, विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में बाजार से निकाले 31 हजार करोड़ रुपये
चारों दोषियों पर हत्या का अपराध साबित
इधर अफगान सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि चारों दोषियों को हत्या का अपराध साबित होने पर मौत की सजा दी गई थी। पीड़ित परिवारों ने माफ करने से इनकार कर दिया था। यह बयान ऐसे समय आया है जब तालिबान दुनिया के देशों, खासकर पश्चिमी देशों, से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने हाल ही में तालिबान के तीन नेताओं से इनाम हटा दिया है और चार अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन