Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Deputy PM Ishaq Dar’s Grandson Accused of henious crime Foreign Women Allegedly Lured from Singapore

पाकिस्तान: डिप्टी पीएम इशाक डार के पोते पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सिंगापुर से बुलाकर महिलाओं को बनाया बंधक

Wed, 11 Nov 2026 04:01 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 11 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत आठ आरोपियों पर दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और उन्हें बंधक बनाने के मामले में आरोप तय हुए हैं। पुलिस पहले रजा डार और उसके चार दोस्तों को क्लीन चिट दे चुकी थी। आखिर जांच में ऐसा क्या हुआ कि अदालत ने सभी आठ को आरोपी बनाया? अब नौ दिसंबर की सुनवाई में क्या सामने आएगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Pakistan Deputy PM Ishaq Dar’s Grandson Accused of henious crime Foreign Women Allegedly Lured from Singapore
पुलिस की क्लीन चिट के बावजूद अदालत ने आठों पर आरोप क्यों तय किए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान में उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते रजा डार समेत आठ लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौर की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और उन्हें बंधक बनाने के मामले में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। खास बात यह है कि इस मामले में पुलिस पहले इशाक डार के पोते और उसके चार दोस्तों को क्लीन चिट दे चुकी थी। पुलिस ने इसके बजाय तीन अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया था। अब अदालत ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


लाहौर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रफाकत अली गोंडल ने मंगलवार को आरोप तय किए। अदालत में पेश किए गए सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने अभियोजन पक्ष को नौ दिसंबर को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है, ताकि मामले की नियमित सुनवाई शुरू की जा सके। आरोप तय होने का मतलब यह नहीं है कि आरोपियों को दोषी ठहरा दिया गया है। मामले में अब गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


विदेशी महिलाओं के साथ क्या हुआ था और मामला कब सामने आया?
मामले में पीड़ित महिलाएं नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली हैं। आरोप है कि जून में कारोबारी काम से पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनका अपहरण किया गया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोनों महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई। बाद में दोनों ने पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराए और अपने-अपने देश लौट गईं। पुलिस की पहले पेश की गई रिपोर्ट में रजा डार और उसके चार साथियों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था, जबकि उसके तीन कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर अपराध का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजा डार और विदेशी महिलाओं के बीच पहचान कैसे हुई थी?
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों महिलाओं की मुलाकात रजा डार से वर्ष 2025 में सिंगापुर में हुई थी। महिलाओं ने उसे क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने के बाद रजा डार ने कथित तौर पर पांच लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम निवेश की। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार महिलाओं ने न तो उसे मुनाफा दिया और न ही उसकी रकम लौटाई। इसके बाद जून में रजा डार ने दोनों महिलाओं को एक अन्य निवेशक से मुलाकात कराने के बहाने पाकिस्तान बुलाया था।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद महिलाओं को कहां ले जाया गया?
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दोनों महिलाएं पहले इस्लामाबाद के एक होटल में ठहरीं। इसके बाद वे अपनी मर्जी से मुर्री के पहाड़ी इलाके में भी गईं। आरोप है कि बाद में उन्हें लाहौर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में स्थित एक मकान में ले जाया गया। वहां उन्हें कथित तौर पर बंधक बनाकर रकम लौटाने के लिए दबाव डाला गया। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं से 19,500 अमेरिकी डॉलर जबरन ट्रांसफर कराए गए। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि मकान में हथियारबंद लोग उनकी निगरानी कर रहे थे।

महिलाओं को किस तरह धमकाया गया और वे कैसे बच निकलीं?
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिलाओं को चाकू, बंदूक और टूटे हुए शीशे के टुकड़े से धमकाया। उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने मांगी गई रकम नहीं दी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी और उनके शरीर के अंग बेच दिए जाएंगे। आरोप है कि बाद में जब महिलाओं को लाहौर हवाई अड्डे ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में आरोपियों की गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान दोनों महिलाएं अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलने में सफल रहीं। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।


पुलिस की क्लीन चिट के बावजूद अदालत ने आठों पर आरोप क्यों तय किए?
इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच और अदालत की मौजूदा कार्रवाई के बीच अंतर सामने आया है। पुलिस ने पहले रजा डार और उसके चार दोस्तों को आरोपों से मुक्त कर दिया था तथा तीन कर्मचारियों को आरोपी बनाया था। लेकिन अब अदालत ने रजा डार समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। सभी आरोपियों ने अपराध से इनकार किया है। अब नौ दिसंबर को अभियोजन पक्ष के गवाह पेश होंगे। अदालत में होने वाली सुनवाई से यह तय होगा कि आरोपों के समर्थन में कौन-से साक्ष्य सामने आते हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed