फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 50k followers of mayawati within two days of joining twitter

ट्विटर से जुड़ने के दो दिन में ही मायावती के 50 हजार फालोअर्स

Thu, 07 Feb 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 12:45 PM IST
सार

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी।
  • मायावती का वेरिफाइड ट्विटर हैंडल जारी होने के बाद 32 हजार से ज्यादा लोग उनसे जुड़े।
  • शुक्रवार तक उनके फॉलोअर्स की संख्या पचास हजार के पार पहुंच गई।

विज्ञापन
more than 50k followers of mayawati within two days of joining twitter
Mayawati

विस्तार


विज्ञापन
डिजिटल दौर में बसपा सुप्रीमो मायावती भी ज्यादा दिन तक ट्विटर से दूर नहीं रह सकीं। उन्होंने बुधवार को अपना वेरिफाइड ट्विटर हैंडल जारी करते हुए पहले ही ट्वीट में भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधा। शुक्रवार तक उनके फॉलोअर्स की संख्या पचास हजार के पार पहुंच गई। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चुनौतीपूर्ण माहौल में उन्हें भी सोशल मीडिया की आवश्यकता महसूस हुई है। उन्होंने ट्वीट के जरिए आम जनता और मीडिया से संवाद करना शुरू किया है। मायावती का वेरिफाइड ट्विटर हैंडल जारी होने के बाद 32 हजार से ज्यादा लोग उनसे जुड़े। 
विज्ञापन

पहले ही ट्वीट में सराहा और सुनाया

माया के ट्विटर हैंडल पर जारी पहले प्रेसनोट में वर्तनी, मात्रा और वाक्यों की त्रुटियों को लेकर फॉलोअर्स ने कटाक्ष किए। वहीं काफी फॉलोअर्स ने ट्विटर से जुड़ने पर उनकी सराहना की।
 



सोशल मीडिया के दौर में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम बड़े नेता वॉट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यू ट्यूब का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed