{"_id":"67e46a909d87c8ce1805bc57","slug":"video-every-successful-persons-life-journey-starts-with-failure-and-goes-to-success-sameer-anjaan-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हर सफल व्यक्ति की जीवन यात्रा असफलता से शुरू होकर सफलता तक पहुंची बोले समीर अन्जान"}
VIDEO : हर सफल व्यक्ति की जीवन यात्रा असफलता से शुरू होकर सफलता तक पहुंची बोले समीर अन्जान
झांसी। बुलंदियों पर पहुंचना कोई कमाल नहीं, बुलंदियों पर ठहरना कमाल है प्यारे। यह शेर सुनाते हुए बीयू के राष्ट्रीय पुस्तक मेले में विख्यात गीतकार समीर अन्जान ने युवाओं को कड़ी मेहनत और संघर्ष के लिए प्रेरित किया।
कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन से लेकर अंबानी तक सबसे बात की है। आज तक सबकी जीवन यात्रा किसी न किसी असफलता से शुरू होकर सफलता तक पहुंची है। कोई ऐसा नहीं मिला जिसे संघर्ष न करना पड़ा हो। अगर हासिल किया भी है तो वह बहुत क्षणिक होगा वह ठहरेगा नहीं। संगीत के क्षेत्र में आज की युवा पीढ़ी उत्साह और सृजनात्मकता तारीफ के काबिल है। बीयू परिसर में बुधवार की शाम को आयोजित ‘एक शाम समीर अंजान के नाम’ कार्यक्रम में वह लोगों से मुखातिब थे। अब तक चार हजार से ज्यादा गीत लिख चुके समीर ने अपनी जिंदगी के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। लेखन के बारे में उन्होंने कहा कि गीतकार शब्दों को संगीत के हिसाब से पिरोता है न कि व्याकरण और प्रोफेसर के नजरिया से। (अमर उजाला ब्यूरो)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।