{"_id":"6ab8d270adc8c9e4670c8724","slug":"video-rain-in-nainital-for-36-hours-15-roads-including-two-national-highways-closed-temperatures-drop-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में 36 घंटे से बारिश: दो एनएच समेत 15 मार्ग बंद, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में 36 घंटे से बारिश: दो एनएच समेत 15 मार्ग बंद, ठंड बढ़ी
नैनीताल शहर में शुक्रवार की रात्रि से हो रही बारिश रविवार को भी लगातार जारी है। बीते 36 घंटों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। प्रतिकूल मौसम में बिजली के बाधित होने से भी लोग परेशान हैं। जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, दो राज्यमार्ग, एक प्राथमिक जिला मार्ग एवं नौ ग्रामीण मार्ग बंद। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग बीती रात्रि से दो गांव के पास बंद। सब्जी व दूध के वाहन वाया कलाढूंगी नैनीताल पहुंचे। बता दें कि इस वर्ष मार्च व अप्रैल में भी बारिश हुई। मानसून से पूर्व जून में यहां लोकल बारिश शुरू हो गई थी। मानसून आने के बाद बारिश में काफी इजाफा हुआ। सितंबर के पहले पखवाड़े तक अच्छी बारिश हुई। बीते करीब आठ दिनों से अच्छी धूप खिली हुई थी। लेकिन मौसम विभाग के भविष्यवाणी के क्रम में शुक्रवार की रात्रि से बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश व हवाओं को देखकर लोगों में डर है। आशंका है कि इस वर्ष के मानसून की जाती हुई बारिश किसी अनहोनी का सबब न बने। इस बार हुई बारिश से ठंड में भी अत्यधिक इजाफा हो गया है। बैंक, कार्यालय एवं घरों में हीटर, ब्लोअर भी चलने लगे हैं। बारिश के बावजूद नैनीताल पहुंचे पर्यटक छाता और बरसाती के सहारे सड़कों पर नजर आए। हालांकि, तेज हवाओं के चलते पर्यटकों ने घूमने-फिरने में दिक्कत हुई। तेज हवाओं से कई छाताएं भी टूटी और लोग परेशान हुए। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालक विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए चुनौती बढ़ गई है। प्रतिकूल मौसम में अधिकांश लोग घरों में ही दुबके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।