{"_id":"6aba48c4cd6e970b1209d52a","slug":"three-people-including-two-women-from-shakti-farm-died-in-a-road-accident-in-pilibhit-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में सड़क हादसा: शक्तिफार्म की दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बालक और युवती गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में सड़क हादसा: शक्तिफार्म की दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बालक और युवती गंभीर घायल
Mon, 28 Sep 2026 04:38 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:38 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर में कार हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक और युवती गंभीर घायल हैं। मृतक ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के रहने वाले थे, जो नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बालक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हैं। घायल युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को शक्तिफार्म निवासी कार चालक युवक अपने भांजे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के साथ गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। इसी दौरान पूरनपुर के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो महिलाओं तथा चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही शक्तिफार्म में मातम छा गया है।
विज्ञापन