फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two arrested for stealing lakhs from cold drink plant and marriage hall in haldwani

हल्द्वानी: कोल्ड ड्रिंक प्लांट व बारातघर में लाखों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, 20 सितंबर की रात हुई थी चोरी

Mon, 28 Sep 2026 05:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 28 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक प्लांट और बारातघर से लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र के ही वार्ड 30 इंद्रानगर निवासी मोहम्मद तौफीक और छोटी रोड निवासी मोहम्मद मुस्तफा हैं।

विज्ञापन
Two arrested for stealing lakhs from cold drink plant and marriage hall in haldwani
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक प्लांट और बारातघर से लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र के ही वार्ड 30 इंद्रानगर निवासी मोहम्मद तौफीक और छोटी रोड निवासी मोहम्मद मुस्तफा हैं।

विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बनभूलपुरा कोतवाली के किदवई नगर निवासी मोहम्मद अमान ने 20 सितंबर को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके कोल्ड ड्रिंक प्लांट से एक लाख रुपये की नकदी और उसके ठीक पीछे संचालित बारातघर से तीन एसी आउटडोर चोरी हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी मोहम्मद तौफीक व मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने 20 सितंबर की रात एक लाख रुपये की नकदी और तीन एसी आउटडोर चोरी करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी हुए तीन एसी आउटडोर और 15,600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed