सैमसंग फोन में क्या-क्या बदलेगा? One UI 9 के नए फीचर्स देख चौंक जाएंगे!
सैमसंग ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9 का स्टेबल रोलआउट तेज कर दिया है। Android 17 पर आधारित यह अपडेट पहले Galaxy S26 सीरीज के लिए शुरू हुआ था। अब Galaxy S25 सीरीज और कंपनी के नए फोल्डेबल फोन भी इसकी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सैमसंग के मुताबिक, One UI 9 में नए Galaxy AI फीचर्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस और सिक्योरिटी को बेहतर किया गया है।