भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 129 करोड़ के पार, रिलायंस जियो ने अगस्त में 24 लाख नए ग्राहक जोड़े

TRAI द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में देश के भीतर 55 लाख (5.5 मिलियन) नए मोबाइल ग्राहक जुड़े हैं। इस शानदार बढ़ोतरी के साथ ही भारत का कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस जुलाई के 1.28 अरब से बढ़कर अगस्त के अंत तक 1.29 अरब के पार पहुंच गया है।