{"_id":"6ad5b1e31bd19b8270098481","slug":"video-haryana-punjab-madhya-pradesh-and-uttar-pradesh-have-reached-the-semi-finals-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचे
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:30 AM IST
Link Copied
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष चैंपियनशिप में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। चार मुकाबलों में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने महाराष्ट्र को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बंगाल को पराजित किया। वहीं, चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने मणिपुर को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
प्रतियोगिता के तहत सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।