फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Haryana becomes national hockey champion, defeats Madhya Pradesh 2-1 in the final

हरियाणा बना राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया

Wed, 21 Oct 2026 10:05 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:05 PM IST
Haryana becomes national hockey champion, defeats Madhya Pradesh 2-1 in the final
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि पर बुधवार को 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मध्य प्रदेश ने शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन हरियाणा ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, मेजबान उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 21 अक्तूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में देश की 29 टीमों ने हिस्सा लिया। जोगिंदर सिंह ने दागा निर्णायक गोल फाइनल में हरियाणा और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में मध्य प्रदेश के मोहम्मद जैद खान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बाद हरियाणा ने हमले तेज कर दिए। दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में नवराज सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष तेज हो गया। मध्य प्रदेश ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन हरियाणा की रक्षापंक्ति ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। मैच के 50वें मिनट में जोगिंदर सिंह ने मैदानी गोल कर हरियाणा को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम सीटी बजने तक मध्य प्रदेश की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और हरियाणा ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। लगातार तीसरी बार तीसरे स्थान पर रहा यूपी तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 3-1 से हराकर घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम लगातार तीसरी बार तीसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की ओर से आकाश पाल ने 15वें और 21वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद 41वें मिनट में पंजाब के पवनदीप सिंह ने गोल कर अंतर कम किया। मुकाबले के 58वें मिनट में उत्तर प्रदेश के चंदन यादव ने तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर किया सम्मानित समापन समारोह में एशियाई हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने विजेता हरियाणा, उपविजेता मध्य प्रदेश और तीसरा स्थान हासिल करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, झांसी हॉकी के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, सचिव सुबोध खांडेकर, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में इन्होंने निभाई अहम भूमिका चैंपियनशिप के सफल संचालन में टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित राय, टेक्निकल डेलीगेट मनीष गौर और अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह सहित तकनीकी अधिकारियों एवं अंपायरों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचे

19 Oct 2026

पुलिस लाइन में मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, नौ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

16 Oct 2026

सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप दादरा एवं नगर हवेली ने तेलंगाना को 2-0 से हराया

14 Oct 2026

झांसी में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट

11 Oct 2026

16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच रोमांचक मुकाबला

10 Oct 2026
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक और फिर आईसीसी ने दे दिया ईनाम

07 Oct 2026

नेशनल बैडमिंटन गेम्स 2026 में प्रोमेथियस को हराकर फाउंटेनहेड ओवरऑल चैंपियन बना

06 Oct 2026
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज: शाई होप ने मचाई तबाही

04 Oct 2026

भारत ने क्रिकेट में भी जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में पाकिस्तान को चटा दी धूल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी, कैसे चलेगा घर, पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

03 Oct 2026

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज

01 Oct 2026

पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर भारतीय महिला टीम ने लगाई एशिया कप में जीत की हैट्रिक

06 Sep 2026

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा

03 Sep 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में होगा ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

29 Aug 2026

अमर उजाला संवाद : गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर की दरकार

26 Aug 2026

दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण

25 Aug 2026

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन ने 16 साल बाद जीता फीफा विश्वकप अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

20 Jul 2026

Prayagraj: राज्य स्तरीय वेटरन बैटमिंटन प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

13 Jun 2026

Video: सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया

23 Mar 2026

U19 World Cup Final: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप,भारतीय शेरों ने चटाई अंग्रेजों को धूल

07 Feb 2026

ICC T20 World Cup 2026: भारत के साथ मैच का PAK ने किया बहिष्कार, भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद!

02 Feb 2026

लखीमपुर खीरी में खेल महोत्सव का आगाज, नौ दिन तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

15 Dec 2025

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता वर्ल्ड कप, हरमनप्रीत के घर पर बधाई देने जुटी लोगों की भीड़

04 Nov 2025

Moradabad: बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर कमेंट्सबाजी के विवाद में हत्या

30 Sep 2025

Rajasthan News: बाड़मेर की बेटी सुशीला का रग्बी फुटबॉल टीम में चयन, चीन में एशिया कप में दिखाएगी दम

07 Sep 2025

Saina Nehwal Separation: साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की राहें हुईं जुदा

14 Jul 2025

Cricketer Yash Dayal के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, Police ने बताया क्या है पूरा मामला?

08 Jul 2025

Calcutta High Court: मोहम्मद शमी को कोर्ट से झटका, हसीन जहां को देने पड़ेंगे 4 लाख महीना

02 Jul 2025

Rinku Singh BSA: रिंकू सिंह नहीं पास हैं 10वीं, कैसे बनेंगे बीएसए?

27 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed