फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu survived scare to advance at French Open Unnati Hooda bows out match highlights and update

फ्रेंच ओपन: पीवी सिंधू उलटफेर से बाल बाल बचीं, अगले दौर में किया प्रवेश; उन्नति हुड्डा हारकर बाहर

Wed, 21 Oct 2026 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Oct 2026 09:47 PM IST
सार

  • भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार होने से बच गईं।
  • सिंधू ने दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी थाइलैंड की सुपनिदा केतेथोंग को मात दी।
  • भारत की एक अन्य खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का सफर समाप्त हो गया।

विज्ञापन
PV Sindhu survived scare to advance at French Open Unnati Hooda bows out match highlights and update
पीवी सिंधू - फोटो : ANI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचीं और दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी थाइलैंड की सुपनिदा केतेथोंग को हराकर अगले दौर में पहुंच गईं। पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही सिंधू ने एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 21-14, 8-21, 23-21 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सिंधू बोलीं- सर्वश्रेष्ठ नहीं रहा प्रदर्शन
एक अन्य महिला एकल मैच में उन्नति हुड्डा जापान की रिको गुंजी से 18-21, 12-12, 17-21 से हारकर बाहर हो गईं। सिंधू ने स्वीकार किया कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, लेकिन इससे आगे बढ़ने में उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा, कुछ मैच ऐसे होते हैं जिनमें आपको जीतने का कोई ना कोई तरीका ढूंढना ही पड़ता है। आज उनमें से एक था। सुपनिदा को इसका श्रेय जाता है, उन्होंने मुझे हर एक अंक के लिए संघर्ष कराया। मुझे लगा कि मैं पूरे समय अपना खेल थोपने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसी तरह चीजें हाथ से फिसलती जा रही थीं। फुटेज देखूंगी और देखूंगी कि क्या बदलने की जरूरत है। मुझे इस जीत की जरूरत थी। सबसे खूबसूरत नहीं, विचार करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन आगे बढ़कर खुश हूं। रिकवरी जारी है कल एक और मुकाबला है।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के नतीजे 
आयुष शेट्टी ने पुरुष एकल के अगले दौर में प्रवेश के लिए एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए किदांबी श्रीकांत को एक घंटे से भी कम समय में 19-21, 21-16, 21-12 से हराया। वहीं, भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने शुरुआती दौर में जापान के विश्व नंबर 9 कोडिए नाराका को वॉकओवर दे दिया। लक्ष्य को विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और हाल ही में संपन्न डेनमार्क ओपन में शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed