उज्जैन के सनराइज टॉवर स्थित एक कंपनी में कार्यरत युवती ने अपने मैनेजर पर अश्लील हरकतें करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसने घरवालों को यह बात बताने की कोशिश की तो मैनेजर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
यह मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार शाम युवती ने सनराइज टॉवर में स्थित अपनी कंपनी के मैनेजर सफदर अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि सफदर पहले दोस्ती और हंसी-मजाक के बहाने उसके करीब आया, फिर कार्यालय में अकेला पाकर उसके शरीर को लेकर अश्लील सवाल करने लगा। 5 जुलाई को उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और मना करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें:
एमपी में बारिश का दौर जारी, गुना में 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा बारिश, रनगुवां डैम के 15 गेट खोले
घटना के सामने आते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सफदर अंसारी को हिरासत में ले लिया। नीलगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (MPFRA) की धारा 3 और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:
करणी सैनिकों ने रतलाम महू-नीमच हाईवे किया जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, अध्यक्ष शेरपुर गिरफ्तार
युवती ने बजरंग दल से मांगी थी मदद
मैनेजर की हरकतों से परेशान होकर युवती ने बजरंग दल से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने योजना बनाकर आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है