फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Karni Sena Blocks Mhow-Neemuch Highway in Protest; Police Use Mild Force to Disperse Crowd

Ratlam: करणी सैनिकों ने रतलाम महू-नीमच हाईवे किया जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, अध्यक्ष शेरपुर गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 08:36 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतल्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतल्र Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 08:36 PM IST
सार

रतलाम में करणी सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Karni Sena Blocks Mhow-Neemuch Highway in Protest; Police Use Mild Force to Disperse Crowd
विरोध करते करणी सेना के सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे आक्रोशित करणी सैनिकों ने रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे स्थित सेजावता फंटे पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी 'जीवन सिंह शेरपुर को रिहा करो' के नारे लगाते हुए सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम के विदेश दौरे पर नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल, बोले-20 महीने में 4 विदेश यात्राएं,निवेश कितना
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करणी सेना के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में हरदा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनमें से एक आरोपी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया और शनिवार को न्यायालय में पेश करने जा रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में करणी सैनिक न्यायालय पहुंचे और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उनकी रिहाई की मांग को लेकर हरदा में प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल हुए। इस पर पुलिस ने शेरपुर सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में रतलाम में करणी सैनिकों ने रविवार दोपहर महू-नीमच हाईवे पर सेजावता फंटे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सीएम डॉ. मोहन यादव आज से विदेश यात्रा पर, दुबई में 'ब्रांड मध्यप्रदेश' कार्यक्रम से करेंगे शुरुआत

हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया जाम
प्रदर्शनकारियों ने हाईवे की दोनों दिशाओं की सड़कें जाम कर दी थीं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। यात्री और वाहन चालक परेशान होते रहे। इसके बाद एएसपी राकेश खाखा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहले समझाइश दी गई, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed