{"_id":"6b0487524b81fe839609ea47","slug":"video-elderly-man-pays-a-heavy-price-for-intervening-in-a-domestic-dispute-dies-after-being-attacked-with-a-stick-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, लाठी के हमले से मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घरेलू विवाद में बीच-बचाव करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, लाठी के हमले से मौत
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे पड़ोसी पर पति ने लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला तालाबपुरा बिदुआ कालोनी एक रिटायर्ड आर्मी मैन रहता है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात करीब 8-9 बजे भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी 50 वर्षीय दुर्गा प्रसाद रजक विवाद शांत कराने के इरादे से मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रिटायर्ड फौजी ने दुर्गा प्रसाद पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं, पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। मामले में कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हमलावर की तलाश में पुलिस जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।