{"_id":"6b059afe26461f93d80fb94f","slug":"video-grand-chariot-procession-of-shriji-taken-out-on-kartik-purnima-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर निकली श्रीजी की भव्य रथयात्रा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:41 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर जैन पंचायत के तत्वावधान में नगर में श्रीजी विमानोत्सव रथयात्रा निकाली गई। इसमें नगर के विभिन्न जैन मंदिरों से श्रीजी को विमानों और रथों में विराजमान कर शामिल किया गया। रथयात्रा को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा में रजत रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। श्रावकों ने अपने हाथों से रथ खींचकर श्रीजी को नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा सरदारपुरा स्थित जैन आदिनाथ बड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से जैन नया मंदिर, बाहुबली नगर, ज्ञानोदय तीर्थ बाईपास रोड और चंद्रप्रभु जिनालय डोढाघाट होते हुए सावरकर चौक पहुंची। पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर से श्रीजी को रजत रथ में विराजमान किया गया। इसके बाद यात्रा घंटाघर चौराहा, तुवन चौराहा होते हुए वणी चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची।
इसमें पार्श्वनाथ कॉलोनी जैन मंदिर और इलाइट जैन मंदिर के विमान भी शामिल हुए। वहीं, गांधीनगर स्थित आदिनाथ मंदिर, समवशरण मंदिर और शांतिनाथ जैन मंदिर से निकले विमानों की शोभायात्रा भी अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। जगह-जगह रंगोली सजाकर और श्रीजी की आरती उतारकर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष सुरेश बडैरा, पूर्व पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद इमलिया, जैन पंचायत अध्यक्ष अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया और मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन सहित अनेक लोग शामिल हुए।
महिला मंडल ने किया डांडिया नृत्य
अभिनंदनोदय तीर्थ पर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने श्रीजी की आरती उतारी। शोभायात्रा में बुंदेली परंपरा का राई-सेरा भी आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के महिला मंडल ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की शोभा बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।