{"_id":"6b09b6f5b870b2617b027e70","slug":"video-digvijaya-singh-calls-for-a-high-level-investigation-into-the-alleged-theft-at-the-ramraja-temple-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामराजा मंदिर में कथित चोरी की उच्चस्तरीय जांच हो : दिग्विजय सिंह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रामराजा मंदिर में कथित चोरी की उच्चस्तरीय जांच हो : दिग्विजय सिंह
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:29 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को झांसी जिले के गोरा मछिया गांव पहुंची। बुंदेलखंड में यात्रा की शुरुआत ओरछा स्थित श्री रामराजा मंदिर से हुई। यहां दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में रामराजा मंदिर में हुई कथित चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, अयोध्या के रामलला मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई हो और दूसरा, भारत निर्वाचन आयोग मशीनों के माध्यम से हो रही वोट चोरी पर अंकुश लगाए, ताकि निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा हिंसा और नफरत फैलाने वाली नहीं, बल्कि सनातन को जोड़ने वाली है।
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह (ग्वालियर), मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अवधेश नायक (दतिया), पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, दतिया विधायक घनश्याम सिंह, विशुन सिंह यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, देशराज रिछारिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यात्रा का किया स्वागत
शुक्रवार को ओरछा तिगैला स्थित रॉयल गार्डन में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया गया। अखिल भारतीय गहोई महासभा के अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, कांग्रेस कमेटी के झांसी शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कई पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।