शुक्रवार को बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को हुए चुनाव में लगभग 72 प्रतिशत मतदान हुआ। दीवानी कचहरी परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान चला। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे कई पदों के प्रत्याशियों का भाग्य 12 मतपेटियों में बंद हो गया। अब सभी की नजर वोटों की गिनती और चुनाव नतीजों पर टिकी है।