लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
राज्यसभा में बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ईवीएम का मामला सदन में उठाया। इसके बाद बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी विधानसभा चुनाव में मशीन से गड़बड़ी के आरोप लगाए। विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष देश के लोगों के जनादेश पर सवाल उठा रहा है।