लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
दीपावली के फेस्टिव सीजन से पहले सोने और चांदी के दामों में हुई भारी गिरावट से खरीदारों में उत्साह दिख रहा है। दीपावली के बाद देश में शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है और इन दिनों सोने और चांदी की खरीद एकाएक बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी के दामों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका की आर्थिक नीतियों में बदलाव है। इस साल धनतेरस 28 अक्टूबर को है और धनतेरस के दिन सोने की खरीद भाग्य को बढ़ाने वाली मानी जाती है।