Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Major Success PSLV Third Stage Ground Test Successful What Changes Made After Previous Mission Anomalies

इसरो की बड़ी कामयाबी: पीएसएलवी के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफल, पिछली गड़बड़ियों के बाद क्या-क्या बदला?

Thu, 12 Nov 2026 08:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 12 Nov 2026 08:46 PM IST
सार

इसरो ने 12 नवंबर को श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी के तीसरे चरण पीएस3 का ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। सी61 और सी62 मिशनों में तकनीकी गड़बड़ियों के बाद इस चरण के डिजाइन, नोजल और गुणवत्ता जांच में बदलाव किए गए हैं। आखिर तीसरे चरण में क्या खामी सामने आई थी? इसरो ने उसे सुधारने के लिए कौन से कदम उठाए? क्या आगे और परीक्षण किए जाएंगे? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
ISRO Major Success PSLV Third Stage Ground Test Successful What Changes Made After Previous Mission Anomalies
तीसरे चरण में इसरो ने कौन-कौन से बदलाव किए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण 12 नवंबर 2026 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया गया। पीएसएलवी के पिछले दो मिशनों में तीसरे चरण से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इसरो ने इस चरण के डिजाइन, कच्चे माल की जांच, असेंबली और गुणवत्ता परीक्षण की पूरी प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की। अब इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं। यह सफलता पीएसएलवी की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

विज्ञापन


कहां और कैसे किया गया पीएसएलवी के तीसरे चरण का परीक्षण?
इसरो ने 12 नवंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र स्थित स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में पीएसएलवी के तीसरे चरण यानी पीएस3 का ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट किया। इस परीक्षण में तीसरे चरण के सॉलिड मोटर सिस्टम की जांच की गई। इसरो के मुताबिक, नया संशोधित पीएस3 चरण सफलतापूर्वक परीक्षण में खरा उतरा है। हालांकि, यह रॉकेट का वास्तविक प्रक्षेपण नहीं था, बल्कि जमीन पर किया गया तकनीकी परीक्षण था। इसके आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद आगे के परीक्षणों की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन




पिछले मिशनों में क्या गड़बड़ी सामने आई थी?
पीएसएलवी के सी61 मिशन (ईओएस-09) और सी62 मिशन (ईओएस-एन1) के दौरान तीसरे चरण में कुछ तकनीकी असामान्यताएं देखी गई थीं। इसके बाद इसरो ने पूरे पीएस3 चरण की विस्तृत समीक्षा की। इसमें यह जांचा गया कि इसका डिजाइन कितना मजबूत है, कच्चे माल को स्वीकार करने के लिए कौन से मानक अपनाए जा रहे हैं और असेंबली के दौरान किन प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही पहले से लागू गुणवत्ता जांच की भी समीक्षा की गई। मकसद यह पता लगाना था कि तीसरे चरण को और भरोसेमंद बनाने के लिए किन हिस्सों में सुधार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरे चरण में इसरो ने कौन-कौन से बदलाव किए?
इसरो ने पीएस3 चरण के डिजाइन को मजबूत किया है। खास तौर पर इसके नोजल की बनावट में जरूरी सुधार किए गए हैं, ताकि डिजाइन की सुरक्षा सीमा और मजबूत हो सके। नोजल रॉकेट के उस हिस्से को कहते हैं, जहां से गैसें बाहर निकलती हैं और रॉकेट को आगे बढ़ने के लिए जोर मिलता है। इसके अलावा कच्चे माल की जांच और उसे मंजूरी देने की प्रक्रिया बदली गई है। असेंबली के तरीकों और गुणवत्ता जांच के नियमों को भी अपडेट किया गया है। यानी सुधार केवल एक हिस्से तक सीमित नहीं रखे गए, बल्कि पूरे निर्माण और जांच प्रक्रिया को मजबूत किया गया है।


सुरक्षा और गुणवत्ता जांच में क्या नई व्यवस्था लागू की गई?
इसरो ने तीसरे चरण के यांत्रिक जोड़ यानी मैकेनिकल इंटरफेस को भी मजबूत किया है। सीलिंग सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था जोड़ी गई है और डिजाइन की मजबूती की पुष्टि की गई है। इसके अलावा रॉकेट को जोड़ने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान होने वाली जांच में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें बिना नुकसान पहुंचाए की जाने वाली जांच यानी नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्ट (एनडीटी) शामिल है। इस प्रक्रिया में किसी हिस्से को तोड़े बिना उसकी मजबूती और संभावित खराबी की जांच की जाती है। इसरो के मुताबिक, संशोधित पीएस3 सॉलिड मोटर चरण तैयार कर उसका सफल परीक्षण भी कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed