Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Cybercriminals use PM Modi’s name in fake Diwali ‘aid’ scam

गुजरात: व्हाट्सएप की सेटिंग में आठ अंकों का कोड डालते ही अकाउंट हैक! पीएम मोदी के नाम पर कैसे हो रही ठगी?

Thu, 12 Nov 2026 08:26 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, अहमदाबाद।
आईएएनएस, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

पीएम मोदी के नाम पर दिवाली पर 8,000 रुपये देने का फर्जी संदेश फैलाया जा रहा है। इसके जरिये ठग व्हाट्सएप-टेलीग्राम अकाउंट और बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। साइबर ठगों ने कौन सा नया तरीका अपनाया है और एक छोटी-सी गलती कैसे भारी पड़ सकती है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Gujarat: Cybercriminals use PM Modi’s name in fake Diwali ‘aid’ scam
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गुजरात में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फर्जी संदेश भेज रहे हैं। इसमें दिवाली पर 8,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का दावा किया जा रहा है। अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने लोगों को सतर्क किया है। उसने कहा है कि ये फर्जी लिंक लोगों के व्हाट्सएप और टेलीग्राम अकाउंट हैक करने के लिए भेजे जा रहे हैं। इनके जरिये बैंक से जुड़ी जानकारी भी चुराई जा रही है।
विज्ञापन


फर्जी संदेश में क्या दावा किया जा रहा है?
साइबर अपराध प्रकोष्ठ के मुताबिक, ठग लोगों को संदेश भेज रहे हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि सभी भारतीय नागरिक इस आर्थिक मदद के लिए पात्र हैं। इन संदेश में संदिग्ध लिंक दिए गए हैं। ये लिंक लोगों को फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं। इन वेबसाइट को इस तरह बनाया गया है कि लोगों के सोशल मीडिया खाते और मोबाइल फोन पर नियंत्रण हासिल किया जा सके।
विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट पर बताया जाता है कि व्यक्ति का मोबाइल नंबर 8,000 रुपये के इनाम के लिए चुना गया है। इसके बाद लोगों के लिए एक शर्त रखी जाती है। उन्हें यह संदेश पांच व्हाट्सएप ग्रुप या व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर 20 दोस्तों को भेजने के लिए कहा जाता है। इसका मकसद फर्जी लिंक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप खाते कैसे हैक कर रहे हैं ठग?
अगले चरण में लोगों से इनाम पाने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालने को कहा जाता है। इसके बाद वेबसाइट पर आठ अंकों का एक 'कनेक्शन कोड' दिखाई देता है। ठग लोगों से इस कोड को व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर 'लिंक्ड डिवाइसेज' विकल्प में डालने को कहते हैं।

साइबर अपराध शाखा ने कहा, कोड डालते ही हैकर्स पीड़ित के व्हाट्सएप खाते पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं। ठग इसी तरीके से टेलीग्राम खाते तक पहुंचने की भी कोशिश कर रहे हैं। 

फोनपे के नाम पर कैसे हो रही ठगी?
ठगी के एक अन्य तरीके में लोगों को इनाम पाने के नाम पर एंड्रॉइड एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इसके लिए उन्हें एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने को कहा जाता है। दावा किया जाता है कि फोनपे के जरिये इनाम की रकम मिलेगी या नकद सहायता निकाली जा सकेगी।

लेकिन ये एप खतरनाक होते हैं। इन्हें इंस्टॉल करने के बाद हैकर्स मोबाइल में मौजूद एसएमएस पढ़ सकते हैं। वे वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) तक पहुंच सकते हैं। बैंकिंग एप और मोबाइल में मौजूद दूसरे डाटा पर भी उनकी पहुंच हो सकती है। इससे ठग पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे निकाल सकते हैं।

साइबर अपराध शाखा ने लोगों को क्या सलाह दी?
साइबर क्राइम ब्रांच ने साफ किया है कि सरकार ऐसे किसी भी लिंक के जरिये 8,000 रुपये की आर्थिक मदद नहीं दे रही है। उसने लोगों से अपील की है कि ऐसे संदेश किसी को आगे न भेजें। अनजान स्रोत से मिले लिंक पर क्लिक भी न करें।

ये भी पढ़ें: असम में मतदाता सूची का मसौदा जारी: फरवरी वाली लिस्ट से 2.19 लाख नाम ज्यादा; क्या बदला इस बार?

शाखा ने कहा, किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के कहने पर व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर 'लिंक्ड डिवाइसेज' विकल्प में कोई कोड न डालें। अगर किसी ने गलती से किसी अनजान डिवाइस को अपने खाते से जोड़ लिया है, तो उसे तुरंत लॉग आउट कर दें।

टेलीग्राम यूजर्स अपने खाते को कैसे सुरक्षित रखें?
टेलीग्राम इस्तेमाल करने वालों को 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' चालू करने की सलाह दी गई है। इसके लिए सेटिंग में जाकर 'प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी' विकल्प चुनें। इसके बाद 'एक्टिव सेशंस' की जांच करें। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे, तो उसे हटा दें। साइबर अपराध शाखा ने यह भी कहा है कि अपना लॉगिन कोड किसी के साथ साझा न करें।


एपीके फाइल डाउनलोड करने से क्यों बचें?
पुलिस ने लोगों को गूगल प्ले स्टोर के बाहर किसी वेबसाइट या लिंक से एपीके फाइल डाउनलोड न करने की सलाह दी है। अगर मोबाइल फोन पर डाउनलोड करते समय 'File might be harmful' यानी 'फाइल नुकसान पहुंचा सकती है' का अलर्ट दिखाई दे, तो तुरंत डाउनलोड रोक दें।

ठगी होने पर कहां करें शिकायत?
अगर कोई व्यक्ति इस ठगी का शिकार हो जाता है या उसका सोशल मीडिया खाता हैक हो जाता है, तो तुरंत शिकायत करें। इसके लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed