फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Banks will remain closed for 16 days! Make sure to check this list for the month of October.

16 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर महीने की ये लिस्ट जरूर देख लें

Tue, 29 Sep 2026 02:15 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Tue, 29 Sep 2026 02:15 PM IST
Banks will remain closed for 16 days! Make sure to check this list for the month of October.
अक्टूबर का महीना त्योहारों से गुलजार रहने वाला है लेकिन अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है। क्योंकि त्योहारों और वीकेंड की छुट्टियों के चलते अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सर्कलों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती से लेकर दुर्गा पूजा, दशहरा और करवा चौथ तक अलग-अलग तारीखों पर बैंक शाखाओं पर ताले नजर आएंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लीजिए।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर 2026 में बैंक अलग-अलग राज्यों और सर्कलों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकेंड की छुट्टियां और राज्य-विशिष्ट त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि इन 16 दिनों में से हर छुट्टी देशभर के सभी बैंक शाखाओं पर लागू नहीं होगी। कई छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं।

महीने की शुरुआत ही बैंक छुट्टी से होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 10 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या के चलते बैंक बंद रहेंगे, जबकि 11 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी होगी।

इसके बाद त्योहारों का सिलसिला और बढ़ेगा। 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होगा। वहीं 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा, महाष्टमी, महानवमी और आयुध पूजा के चलते अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी और कुछ जगहों पर महानवमी के कारण गंगटोक और इंफाल को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को विजयादशमी और दुर्गा पूजा-दसैं के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

त्योहारों की छुट्टियां यहीं खत्म नहीं होंगी। 22 और 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा-दसैं के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर को चौथे शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी बैंकिंग कामकाज के लिए छुट्टियों का असर देखने को मिलेगा।

अब बात महीने के आखिरी दिनों की। 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

लेकिन बैंक शाखाओं के बंद रहने का मतलब ये नहीं है कि आपका डिजिटल बैंकिंग काम रुक जाएगा। छुट्टियों के दौरान UPI के जरिए पेमेंट और ट्रांसफर जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म के जरिए भुगतान किया जा सकता है। बैंकों के मोबाइल बैंकिंग ऐप और नेट बैंकिंग की सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

इसके अलावा डिजिटल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT, RTGS और IMPS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैश की जरूरत होने पर ATM का सहारा लिया जा सकता है। कई जगह कैश डिपॉजिट मशीनों के जरिए भी बैंक शाखा बंद होने के बावजूद उपलब्ध सुविधा के अनुसार लेन-देन किया जा सकता है।

तो अगर अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही शाखा जाने की प्लानिंग करें। खासकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या शाखा से जुड़े दूसरे कामों के लिए स्थानीय बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें। क्योंकि छुट्टियां देशभर में एक जैसी नहीं हैं। वहीं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आपके जरूरी ट्रांजैक्शन को जारी रखने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देश के इन राज्यों में आंधी-तूफान और भीषण बारिश का IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

29 Sep 2026

Weather Forecast 29 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

29 Sep 2026

1 अक्टूबर से बदल रहा है LPG सब्सिडी नियम, तुंरत करना होगा ये काम!

29 Sep 2026

किसके पास रहेगा TMC का नाम और चुनाव चिह्न? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा?

28 Sep 2026

यूपी मौसम: उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट! जान लें ताजा अपडेट

28 Sep 2026
विज्ञापन

क्या वरुण गांधी को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी? यूपी चुनाव से पहले क्यों तेज हुई चर्चा

28 Sep 2026

हिमाचल के इन 4 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट। हिमाचल में मौसम और बर्फबारी का हाल

28 Sep 2026
विज्ञापन

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर में क्यों हुई हाथापाई? वीडियो वायरल

28 Sep 2026

दिल्ली-NCR में 'गुलाबी ठंड' की दस्तक! अचानक बदला मौसम, अभी और गिरेगा पारा?

28 Sep 2026

सुप्रीम कोर्ट ने RBI और NPCI को भेजा नोटिस, UPI शुल्क पर लगेगा रोक?

28 Sep 2026

पिछले साल के बाद फिर चीनी आयात का खतरा? बारिश ने बिगाड़ा गणित | The Bonus

28 Sep 2026

गोरखपुर में पानी के बीच पहुंचे रवि किशन, अखिलेश ने सुना डाला

28 Sep 2026

एसआईआर विवाद : राहुल के दांव में फंसी बीजेपी?| अखिलेश,ममता की अलग राय ज्ञानेश कुमार| मुख्य चुनाव आयुक्त

28 Sep 2026

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल में नहीं बनी बात? रायबरेली से सीट बंटवारे पर संदेश साफ! |कांग्रेस | सपा

28 Sep 2026

रोनू मजूमदार से खास बातचीत | बांसुरी के सुरों का अनसुना सफर | एक्सक्लूसिव

28 Sep 2026

सीजेपी को मुंबई पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की मंजूरी, अब आगे क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

28 Sep 2026

ख्वाजा आसिफ की बेहूदा हरकत,महिला पत्रकार को किया गंदा इशारा

28 Sep 2026

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे 1500 यात्रियों की बची जान, मासूम की मौत...

28 Sep 2026

आज खुले रहेंगे सारे बैंक, नहीं होगी 3 दिन की हड़ताल, बड़ा फैसला

28 Sep 2026

बैंक हड़ताल रद्द: क्या सरकार ने मान ली कर्मचारियों की मांग? जानें 5 दिन वर्किंग का क्या हुआ

28 Sep 2026

देश के इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली गिरने का खतरा,IMD ने जारी किया अलर्ट!

28 Sep 2026

Weather Forecast 28 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

28 Sep 2026

1अक्टूबर से बल्क FD के नियमों में बदलाव होने जा रहा है,निवेशकों पर क्या होगा असर?

28 Sep 2026

एलपीयू में बवाल,भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी

27 Sep 2026

राहुल ने ज्ञानेश कुमार को फिर घेरा, कांग्रेस के इस बयान ने चौंका दिया!

27 Sep 2026

सड़कें डूबी, 'अर्नब' का कहर? दर्दनाक बनीं 72 घंटे की बारिश, 58 मौतें, अलर्ट

27 Sep 2026

जिस घर जन्मे, खेले और कूदे उसी को CM मोहन ने क्यों तोड़ा? आंखों में थे आंसू

27 Sep 2026

आशुतोष रांका को ऐसे उठा कर ले गई असम पुलिस

27 Sep 2026

अमेजन फेस्टिवल सेल 2026: स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिल रही भारी छूट

27 Sep 2026

SIR विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed