{"_id":"6abb7b8228fb7166e70a5e6a","slug":"fcra-two-officials-arrested-for-allegedly-demanding-a-bribe-in-exchange-for-registration-delhi-police-action-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआरए: रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एफसीआरए: रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 29 Sep 2026 02:19 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को पकड़ा है। इनमें एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट है। दोनों पर संगठनों के रजिस्ट्रेशन व रिन्यूअल में अवैध मदद का आरोप है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 28 सितंबर को नई दिल्ली में दो सरकारी अधिकारियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों अधिकारियों में से एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत है। उन्होंने कथित तौर पर एक एसोसिएशन से संपर्क किया और उसका लंबित एफसीआरए रजिस्ट्रेशन कराने के बदले अवैध तरीके से रिश्वत की मांग की।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस: 'नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे', भाजपा पर खरगे हमलावर; रखी ये पांच मांगें
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई कार्रवाई में पकड़े गए एक अधिकारी अभी गृह मंत्रालय के विदेश डिवीजन में तैनात है, जबकि दूसरा, जो अभी 'पे एंड अकाउंट ऑफिस' में तैनात है। वह इससे पहले विदेश डिवीजन में काम कर चुका है। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि वे गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेकर कुछ संगठनों के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल में मदद करने के लिए उनके संपर्क में थे। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हल्दिया: इंडियन ऑयल को विस्तार के लिए जमीन देगी बंगाल सरकार, लंबे समय से अटकी है ये योजना
गृह मंत्रालय भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाता है और इस मामले में उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एफसीआरए से जुड़ी सभी सेवाएं एफसीआरए पोर्टल के जरिए ऑनलाइन दी जाती हैं। किसी भी एफसीआरए सेवा में मदद करने के लिए किसी बिचौलिए, एजेंट या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।