Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : It is written on the wall that the farm owner and his mother are responsible for my death and swallowed poison
{"_id":"6730c2157a83d85dee0b8a0a","slug":"video-it-is-written-on-the-wall-that-the-farm-owner-and-his-mother-are-responsible-for-my-death-and-swallowed-poison","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दीवार पर लिखा खेत मालिक और उसकी मां मेरी मौत की जिम्मेदार और निगल लिया जहर, भिवानी का है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : दीवार पर लिखा खेत मालिक और उसकी मां मेरी मौत की जिम्मेदार और निगल लिया जहर, भिवानी का है मामला
भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गांव गुरेरा में मुजारा किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले किसान ने दीवार पर लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार खेत मालिक और उसकी मां है। उसने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसलिए मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
गांव गुरेरा निवासी 45 वर्षीय सतबीर पिछले करीब चार साल से ढाणी शिलावाली निवासी एक किसान के खेत में बतौर मुजारा काश्त कर रहा था। सतबीर की पत्नी जिलोपति का आरोप है कि खेत का मालिक उसके पति को पिछले तीन साल का हिसाब नहीं दे रहा था। इस कारण उनका पति सतबीर मानसिक रूप से भी परेशान थे।
सतबीर ने आत्महत्या से पहले खेत में बनी ढाणी के कमरे की दीवार पर लिखा कि मेरे ही खेत मालिकों विजेंद्र, सुरेश और उसकी मां पर तीन सालों का हिसाब न देने ओर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शनिवार रात जहर निगल लिया। जब परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गांव के सरपंच, चेयरमैन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके से तथ्य जुटाए। सिवानी पुलिस ने भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने शनिवार रात खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जिलोपति की शिकायत पर खेत के मालिक विजेंद्र, प्रदीप और उसकी मां शकुंतला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विक्रम सुहाग, प्रभारी, पुलिस थाना, सिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।