Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
CDO and AD Basic held talks with the teachers' association; assurance given to fulfill demands within seven days.
{"_id":"6a99ac384f783a021f07d368","slug":"video-cdo-and-ad-basic-held-talks-with-the-teachers-association-assurance-given-to-fulfill-demands-within-seven-days-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और एडी बेसिक ने शिक्षक संघ से की वार्ता, सात दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीडीओ और एडी बेसिक ने शिक्षक संघ से की वार्ता, सात दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
Link Copied
झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिला वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्य विकास अधिकारी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सात दिनों में मांगों का निस्तारण कराने की बात कही।
धरना स्थल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ का आरोप है कि लेखा कार्यालय में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं। लेखाधिकारी की कार्यशैली के कारण शिक्षकों को उनके देय लाभ समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे शिक्षकों में खासा आक्रोश है। इसी के विरोध में शिक्षक संघ ने क्रमिक अनशन शुरू किया था।
बुधवार को उच्चाधिकारियों से वार्ता और सात दिन में समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद संघ ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण राय, संयुक्त मंत्री शिवकुमार पाराशर, कोषाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, अकील अहमद खान, पुष्पेंद्र कुशवाहा, चरण सिंह पटेल, आशीष कौशिक, कैलाश सोनी, डॉ. अनिरुद्ध रावत, अरुण निरंजन, जितेंद्र त्रिपाठी, अजय सिंह परिहार, विपिन सिंह, मोहित मिश्रा, रवि पटेल, उमेश पाराशर, राजमणि पाठक, नरेंद्र शर्मा, हर्षेंदु गोस्वामी, भारत भूषण सिंह, मोनिका सिंह, राघवेंद्र सिंह, रमन प्रताप सिंह, ज्योत्सना, जितेंद्र सिंह, उमेश बबेले, सीमा सिंह, आनंद मोहन मिश्रा, दीक्षा गुप्ता, अमरपाल सिंह, रविता सिंह, अनुज शुक्ला, वीर सिंह राजपूत, मुकेश सिंह, पवन दुबे, विनय यादव, हिमांशु पाठक, प्रभात पंकज, विवेक श्रीवास्तव, कौशल किशोर, राजेश लोहिया, डॉ. बृजेश दीक्षित, धर्मेंद्र सोलंकी, अंतरिक्ष कुशवाहा, मोनल सिंह, दीपक यादव, आशीष निरंजन, अनिल सोनी, हुकुम सिंह, सतेंद्र पटेल, नीतीश पटेल, अरविंद दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अवध किशोर, अरविंद सोनी, मोहम्मद उस्मान, राघवेंद्र पटेल, लोकेश गुप्ता, ऋषभ खरे, मनीष गुप्ता, विष्णुकांत पटेल, अजीत सिंह, कुलदीप, अमित पटेल, बालकिशन, विजयेंद्र सिंह, सुरेंद्र नारायण, अखिलेश पटेल, मोहम्मद इरफान, रवि प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, चंद्रभान, मोहित वैद्य, आमोद कटियार, चंद्रभान सिंह, संजय मिश्रा, अजय रिछारिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।