{"_id":"5d4beb5e8ebc3e6cec0c8aee","slug":"watch-business-and-tech-news-in-a-click-including-railway-e-ticket-cost","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए महंगी होगी ई-टिकट बुकिंग, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रेल यात्रियों के लिए महंगी होगी ई-टिकट बुकिंग, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें
रेलवे यात्रियों को ट्रेन के सफर के ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। बता दें कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए पहले सरकार की ओर से ई-टिकटों पर सर्विस चार्ज खत्म किया गया था। लेकिन अब यह फिर से वसूला जाएगा। स्लीपर क्लास के टिकट पर पहले 20 रुपये और एसी बोगी में सीट के लिए 40 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ता था।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के तहत अब हर प्रकार के बिल का भुगतान किया जा सकेगा। बिल भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्रीय बैंक ने यह फैसला किया है। इसके लिए सितंबर, 2019 तक इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
सैमसंग ने न्यूयॉर्क में आयोजित अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने दो फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस लॉन्च कर दिया है। Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है और एस-पेन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। भारत में इन दोनों फोन की लॉन्चिंग 20 अगस्त को होने वाली है। भारत में गैलेक्सी नोट 10 प्लस की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये और गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।